न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी : 1 दिसंबर को ही रिलीज होगी 'पद्मावती' !!

फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को भारत में हालांकि स्थगित कर दिया गया है, लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Nov 2017 12:01:13

खुशखबरी : 1 दिसंबर को ही रिलीज होगी 'पद्मावती' !!

फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को भारत में हालांकि स्थगित कर दिया गया है, लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। विवादों में घिरी यह फिल्म ब्रिटेन में एक दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का, दीपिका पादुकोण राणी पद्मावती और शाहिद कपूर महाराजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इसे पैरामाउंट पिक्च र्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया जा रहा है।

बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 'पद्मावती' को ब्रिटेन में बगैर किसी कट से रिलीज किया जाएगा।

ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ को लेकर रूढ़िवादी समूह फिल्म का विरोध कर रहे हैं। भंसाली ने हालांकि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से इनकार किया है।

वही भारत में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी बुधवार को घोषित किया कि उनकी सरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को राज्य में रिलीज करने की इजाजत नहीं देगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान नौ दिसंबर को होना है। उन्होंने कहा, "क्षत्रीय और राजपूत समुदायों में इतिहास के कुछ विशिष्ट चित्रण को लेकर बहुत संवेदनशीलता है। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार कोई विवाद नहीं चाहती है।"

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती के बारे में 'तथ्यों के साथ छेड़छाड़' की गई है, इसलिए राज्य में इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, भले ही इसे सेंसर बोर्ड पास कर दे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्मावती फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के लिए इसके निर्माता संजय लीला भंसाली को समान रूप से दोषी ठहराते हुए कहा कि भंसाली को जनभावनाओं से खेलने की आदत हो गयी हैं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि पद्मावती फिल्म में आवश्यक बदलाव किये बगैर उसे प्रदेश में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वही दूसरी तरफ़ अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शत्रुघन ने बुधवार को ट्वीट किया, "चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।"

फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन