न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावत' - S.C के फैसले के आदेश की समीक्षा के बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी : मप्र सरकार

मध्य प्रदेश में 'पद्मावत' फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बने संशय के बीच राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने साफ किया है कि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 18 Jan 2018 6:48:09

'पद्मावत' - S.C के फैसले के आदेश की समीक्षा के बाद ही  सरकार कोई निर्णय लेगी : मप्र सरकार

मध्य प्रदेश में 'पद्मावत' फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बने संशय के बीच राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने साफ किया है कि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध है, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आदेश की समीक्षा के बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को 'पद्मावत' फिल्म के प्रदर्शन पर रोक हटाने के आदेश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश में सरकार ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के प्रदर्शन पर कोई आदेश जारी नहीं किया था, मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर इतना जरूर कहा था कि जो पहले कहा गया है, वही लागू रहेगा।

पद्मावती फिल्म को लेकर उपजे विरोध के बीच मुख्यमंत्री ने राज्य में फिल्म का प्रदर्शन न होने का एलान किया था। उसके बाद फिल्म का नाम बदला और रिलीज की तारीख भी आ गई। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा ने इस मसले पर किसी तरह के आधिकारिक तौर पर फैसला होने को नकारा था।

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा था कि राज्य में जब पद्मावत फिल्म पर प्रतिबंध है तो उसका गीत भी नहीं बजना चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'पद्मावत' फिल्म पर लगाई गई रोक को हटाए जाने का आदेश दिए जाने पर राज्य के गृहमंत्री सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति आने के बाद सरकार उसकी समीक्षा करेगी। आदेश को देखने के बाद सरकार विचार कर वैधानिक स्थिति क्या है, उस आधार पर फैसला करेगी।

करणी सेना द्वारा किए जा रहे विरोध और कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों में फिल्म को लेकर आक्रोश है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की समीक्षा करेंगे, कानून व्यवस्था की भी समीक्षा होगी और उसके बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल