न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Oscars 2018 : गैरी ओल्डमैन को बेस्ट एक्टर, मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड

ब्रिटिश अभिनेता गैरी ओल्डमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अमेरिकी अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 2:11:42

Oscars 2018 : गैरी ओल्डमैन को बेस्ट एक्टर, मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड

ब्रिटिश अभिनेता गैरी ओल्डमैन ने फिल्म 'डार्केस्ट आवर' में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' में एक दुखी मां का किरदार निभाने के लिए अमेरिकी अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। वही फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' के लिए कॉपीराइट उल्लंघन मुकदमे का सामना करने वाले गुइलेरमो डेल टोरो ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड जीता है। साथ ही उनकी इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

मैकडोरमैंड (60) ने 90वें एकेडमी अवार्ड्स में दो दशक से अधिक समय बाद ऑस्कर जीता है। इससे पहले उन्होंने 1996 में फिल्म 'फार्गो' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अपना पहला ऑस्कर जीता था। 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' में उन्होंने एक ऐसी मां मिल्ड्रेड हेयस का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या से दुखी है।

मैकडोरमैंड ने ऑस्कर ग्रहण करते हुए कहा, "हमारे पास बताने के लिए कहानियां और प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें फाइनेंस की जरूरत है।" जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर ने मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ट्रॉफी प्रदान किया।

वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ग्रहण करते हुए ओल्डमैन ने कहा, "मैं लंबे समय तक अमेरिका में रहा हूं और इसके प्यार के लिए, यहां मैंने जो दोस्त बनाए और इसने मुझे जो शानदार उपहार दिए, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। मेरा घर, मेरी आजीविका, मेरा परिवार और अब ऑस्कर।" ओल्डमैन (59) ने अपनी 98 वर्षीय मां का भी आभार जताया।

बता दे, अवॉर्ड समारोह के दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का ‘रूम एट द टॉप’ गाना गाया।

अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न को श्रद्धांजलि देकर इसकी शुरुआत की। गार्नर ने कहा- ‘दुख के बिना कोई खुशी नहीं है।’ इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह