न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी की मौत के बाद पति बोनी का खुलासा, बताया क्या हुआ था उस रात

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 11:28:39

श्रीदेवी की मौत के बाद पति बोनी का खुलासा, बताया क्या हुआ था उस रात

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया गया और 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद पति बोनी कपूर के अलावा बेटी जाह्नवी और खुशी को भी मां श्रीदेवी की मौत से दुख हैं।

श्रीदेवी के निधन के बाद अब बोनी कपूर ने उस रात के बारे में पहली बार अपना बयान दिया है। दरअसल, बोनी कपूर ने अपने दोस्त और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा को इस बारे में बताया है जिसे कोमल नाहटा ने अपने ऑफिशयल ट्विटर पेज पर शेयर किया है।

नाहटा ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'बोनी ने मुझे बताया कि कैसे उनका अन शेड्यूल दुबई ट्रिप 2018 उनके 1994 बैंग्लुरू ट्रिप जैसा था जब वो और श्रीदेवी नए-नए प्यार में थे। श्रीदेवी जहां जाह्नवी के लिए शॉपिंग करने लिए दुबई रुक गई थी, वहीं बोनी अपने एक इवेंट के लिए वापस आ गए थे।

bollywood,sridevi,boney kapoor,komal nahata

नाहटा ने लिखा, 'बोनी ने कहा कि 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी कपूर को कॉल करके कहा, 'पापा(इस नाम से श्रीदेवी, बोनी को कहा करती थीं) मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। मैंने भी कहा कि मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। लेकिन मैंने उसे ये नहीं बताया कि मैं उसे दुबई में मिलने आ रहा हूं।' बोनी फिर 24 फरवरी की शाम 6.20 पर दुबई पहुंचे। बोनी कपूर ने अपना बैग बाद में पहुंचाने को कहा क्योंकि वो पहले श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे। उसके बाद बोनी कपूर ने डुप्लीकेट चाबियों से गेट खोला और श्रीदेवी को देखते ही उन्हें गले लगाया। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी कपूर को कहा कि उन्हें लग रहा था कि वो उनसे मिलने दुबई वापस दुबई आएंगे। दोनों फिर गले मिले, एक दूसरे को किस किया और आधे घंटे तक दोनों ने बात की।

कुछ देर मिलने के बाद बोनी कपूर फ्रेश हुए और दोनों ने एक रोमांटिक डिनर का प्लान किया। उसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए चली गईं। नाहटा ने ब्लॉग में आगे लिखा- 'बोनी फिर लिविंग रूम में चले गए थे और श्रीदेवी तैयार होने के लिए मास्टर बाथरूम चली गईं। उसके बाद बोनी कपूर जो टीवी देख रहे थे, उन्हें लगा कि वो डिनर के लिए लेट हो रहे हैं। उन्होंने श्रीदेवी को बहुत बार आवाज दी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बोनी बहुत घबरा गए थे और उन्होंने गेट खोला और वो पूरी तरह से शॉक में थे। वो घबराए हुए थे, लेकिन वो श्रीदेवी की ऐसी हालत देखने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। टब पानी से पूरा भरा हुआ था और श्रीदेवी उसमे सर से लेकर पैर तक पूरी डूबी हुई थीं। बोनी, श्रीदेवी के पास पहुंचे तो, लेकिन वो बहुत घबरा गए थे।'

bollywood,sridevi,boney kapoor,komal nahata

बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के लिए लिखा लेटर

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बाद अपनी भावनाएं जाहिर की वही बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के लिए एक लेटर लिखा है। अपने दिल का दर्द बयां कर रही जाह्नवी ने अपने लेटर में लिखा 'मेरे अंदर एक खालीपन है और मैं जानती हूं कि मुझे इसके साथ जीना सीखना होगा। इस खालीपन के साथ भी मैं आपका प्यार महसूस कर सकती हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि आप मुझे इस दुख और दर्द से बचा रही हैं। जब भी मैं अपनी आंखें बंद कर रही हूं मुझे सिर्फ अच्छी बातें याद आती हैं। मुझे मालूम है कि आप ऐसा कर रही हैं। आप हमारी जिंदगी में ब्लेसिंग थीं। हम खुशनसीब हैं कि आप हमारे साथ इतना समय रहीं। लेकिन आप इस दुनिया के लिए नहीं बनी थीं। आप बहुत अच्छी, बहुत पवित्र और प्यार से भरी हुई थीं। इसलिए ऊपरवाले ने आपको वापस बुला लिया, लेकिन कम से कम आप हमारे पास रहीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह