न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपना चौधरी के शो में बेकाबू हुई भीड़, 1 शख्स की मौत, 12 घायल

गुरुवार को सपना बिहार के बेगुसराय में स्टेज शो करने पहुंची थीं, यह शो रात 12 बजे शुरू हुआ था और सपना के दो गाने के परफॉर्म के बाद ही शो में भगदड़ मच गई जिसके बाद वह मौजूद एक युवक की मौत हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 1:02:59

सपना चौधरी के शो में बेकाबू हुई भीड़, 1 शख्स की मौत, 12 घायल

बॉलीवुड (Bollywood) से भोजपुरी (Bhojpuri) और हरियाणवी (Haryanvi) से लेकर पंजाबी (Punjabi) तक, 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) हर तरफ अपने ठुमकों से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। इसी बीच गुरुवार को सपना बिहार के बेगुसराय में स्टेज शो करने पहुंची थीं, यह शो रात 12 बजे शुरू हुआ था और सपना के दो गाने के परफॉर्म के बाद ही शो में भगदड़ मच गई जिसके बाद वह मौजूद एक युवक की मौत हो गई और तक़रीबन 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शो के दौरान वहां काफी भीड़ बेकाबू हो गई और लोग पंडाल (स्टेज) पर चढ़ने लगे, जिस कारण स्टेज गिर गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक युवक की मौत भी हो गई और भगदड़ के कारण दर्जनों लोग घायल हो गए। इस वजह से शो को बीच में बंद करवाना पड़ा।

हंगामे की सूचना पर जिले के तीन अनुमंडल के डीएसपी समेत दर्जनभर थाना अध्यक्ष को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद सुबह 4:00 बजे के बाद सपना चौधरी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव से पटना के लिए रवाना किया गया। शुरुआत में आयोजक और संयम बरतने की अपील करता रहा, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला और सपना चौधरी का डांस शुरू होते ही लाठी चार्ज में तब्दील हो गई।

बता दें कि हाल ही में सपना दिवाली सेलीब्रेशन के मौके पर 'बिग बॉस 12' में भी नजर आईं थी, जहां उनका डांस देखकर घर के कई सदस्यों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं।

सपना चौधरी एक ऐसा नाम, जिन्होंने अपनी डांसिंग स्टाइल से अलग पहचान बना रखी है। इसी वजह से आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का जलवा इन दिनों पूरे देश में चल रहा है। सपना चौधरी जब से बिग बॉस से लौटी हैं उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हो चुका है। इसी वजह से वे भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी से लेकर बॉलीवुड तक में हाथ आजमा रही हैं। बता दें, सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने 'बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)' में शिरकत की थी, और वे सलमान खान समेत अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। 'बिग बॉस' में सपना चौधरी ने तो दीपिका पादुकोण को ऐसा डांस दिखाया था कि वे उनकी कायल हो गई थीं। 'बिग बॉस' से बाहर आते ही उनके पास काम की झड़ी लग गई और वे बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में काम कर रही हैं। अब तो सपना चौधरी बॉलीवुड में भी अपने करियर का आगाज बतौर एक्ट्रेस कर रही हैं। अगर फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त हो तो कुछ भी संभव है। गौरतलब है कि हाल ही में सपना ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में सपना का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। यलो टॉप में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं उनके गाल का डिंपल सपना की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। इस पोस्टर में सपना के साथ उनके को-स्टार्स विक्रांत आनंद, जुबैर खान और अंजू जाधव भी नजर आ रही हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर की टैग लाइन भी बड़ी कूल है जिसमें लिखा है, 'पक्की यारी कभी न हारी'।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक