न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिनेता मोहनलाल ने बनाया रिकॉर्ड, प्रदर्शन पूर्व फिल्म ने कमाये 100 करोड़

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘ओडियान’ पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने प्रदर्शन से पूर्व ही 100 करोड़ी क्लब में स्वयं को शामिल करवाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 2:01:49

अभिनेता मोहनलाल ने बनाया रिकॉर्ड, प्रदर्शन पूर्व फिल्म ने कमाये 100 करोड़

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग इन दिनों अपनी फिल्मों के कथानक, तकनीकी पक्ष और अभिनेताओं के अभिनय के बलबूते पर जबरदस्त लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। हिन्दी भाषा के समस्त सुपर सितारे इन दिनों वहाँ की सफलतम फिल्मों के हिन्दी रीमेक में काम कर रहे हैं। वर्तमान में बॉलीवुड के सुपर सितारे सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार को जितनी सफलता मिल रही है, उनके पीछे दक्षिण भारत की फिल्मों का विशेष योगदान है जिनके हिन्दी रीमेक ने इन सितारों को लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचाया है।

हाल ही में एक ऐसा समाचार प्राप्त हुआ जिसने दक्षिण भारतीय सिने उद्योग की ऊँचाईयों का दर्शाया है। वहाँ के मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘ओडियान’ पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने प्रदर्शन से पूर्व ही 100 करोड़ी क्लब में स्वयं को शामिल करवाया है। इस फिल्म के निर्देशक ने इस बात की जानकारी दी है। ‘ओडियान’ से विज्ञापन फिल्म निर्माता वी.ए.श्रीकुमार मेनन बतौर फीचर फिल्मकार के रूप में आगाज कर रहे हैं।

odiyan,odiyan movie latest news,odiyan latest update,mohanlal,va shrikumar menon,odiyan pre release news,first malayalam film to achieve 100 crore pre release business

उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘हमारी ‘ओडियान’ राइट्स और वल्र्डवाइड प्री-बुकिंग के साथ रिलीज के पहले 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। आप सबका समर्थन, प्रोत्साहन और शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद।’’

‘ओडियान’ में अभिनेता मोहनलाल तीन अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी काले जादू के प्रयोग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रकाश राज और मंजू वारियर भी हैं। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मोहनलाल ने कहा है, ‘‘एक इंसान बूढ़ा हो जाता है और उसका वजन बढ़ जाता है। शायद ‘ओडियान’ में ये मेरे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।’’

घोषणा के बाद से ही मलयालम फिल्म प्र्रेमियों को ‘ओडियान’ का इंतजार है। अलौकिक विषयों के साथ इसमें एक्शन का तगड़ा डोज है। बताया जा रहा है कि मलयालम सिनेमा में बनाई गई यह सबसे महंगी फिल्म है। मोहनलाल के अभिनय ने सिने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इस फिल्म के बारे में पहले से ही यह कहा जा रहा था कि यह 100 करोड़ का कारोबार करेगी लेकिन प्रदर्शन पूर्व ही इसे यह मुकाम हासिल होगा, ऐसी उम्मीद नहीं की जा रही थी। यह मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार है कि एक फिल्म अपने प्रदर्शन से पूर्व 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने जा रही है। इससे पहले मलयालम फिल्म ‘कायमकुलम कोचुनी’ ने 20 करोड़ से अधिक का कारोबार अपने प्रदर्शन से पहले किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक