न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म ‘परी’ का नया पोस्टर रिलीज़, डरी-सहमी सी नज़र आई अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो परी का यह नया पोस्टर पहले रिलीज हुए बाकी के पोस्टर से कुछ अलग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Feb 2018 3:27:42

फिल्म ‘परी’ का नया पोस्टर रिलीज़, डरी-सहमी सी नज़र आई अनुष्का शर्मा

ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म परी के प्रमोशन को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। वही आज फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज हुआ है। परी का यह नया पोस्टर भी पहले रिलीज हुए सभी पोस्टर्स की तरह बेहद डरावना है। पोस्टर को अनुष्का ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म परी के नए पोस्टर में अनुष्का शर्मा चारों तरफ से डरावनी शक्ल वाली औरतों से घिरी बीच में डरी-सहमी सी बैठी दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा जिस तरह से इन सभी पोस्टर में अपना खतरनाक और दिलचस्प लुक दे रही हैं उसने फैंस की फिल्म देखने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म परी का टीजर हाल ही में रिलीज में रिलीज किया गया है। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। दिलचस्प बात है कि अनुष्का ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपके मंडे ब्लूज से ज्यादा और भी कुछ डरावना है।' इसके साथ ही 'परी' के ट्रेलर रिलीज के लिए 15 फरवरी को हैशटैग करके, साथ में मेकर्स टीम को टैग किया है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो परी का यह नया पोस्टर पहले रिलीज हुए बाकी के पोस्टर से कुछ अलग है। परी के नए पोस्टर में अनुष्का शर्मा काफी सहमी सी बैठी ही दिख रही हैं वहीं पोस्टर में अनुष्का शर्मा के चारों ओर काफी सारे काले कपड़ पहने लोग उन्हें घेरे खड़े हैं मानों अनुष्का कुछ भूत प्रेत के साये से घिरी हैं।

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ इस साल होली पर यानी 2 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है। एक तरफ लोग होली के त्योहार का आनंद लेंगे तो उसी दिन अनुष्का ने भी पूरी तैयारी कर ली है अपने फैंस को डराने के लिए। आपको बता दें कि इसी दिन पहले जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु भी आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी गई है। ऐसे में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी अब अकेले ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अनुष्का शर्मा की ‘परी’ को प्रेरणा अरोरा के प्रोडक्शन हाउस क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह