देश में इस समय नवरात्री का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी भक्तजन माता के दर्शन करने के लिए भव्य पंडालों में लगातार जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी इस पर्व से अछूती नहीं है और सभी सितारे नवरात्री के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
आज नवरात्री के 5वां दिन की पूजा के अवसर पर फिल्म अभिनेत्री काजोल दुर्गा माता के पंडाल में दर्शन करने पहुंची। काजोल ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना करके माता के चरणों में अपना सिर झुकाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। देवी के पंडाल में काजोल अपनी बहन शरबानी मुखर्जी के साथ गईं, जहां दोनों ने काफी वक्त बिताया।














