न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : 'स्त्री' में भूत के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने लगाया प्रोड्यूसर गौरांग पर हिंसा का आरोप, कहा - 'उसने मेरा जबड़ा तोड़ दिया था'

फिल्म में भूत के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री फ्लोरा सैनी भी अब #MeToo कैम्पेन से जुड़ गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 5:54:04

#MeToo : 'स्त्री' में भूत के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने लगाया प्रोड्यूसर गौरांग पर हिंसा का आरोप, कहा - 'उसने मेरा जबड़ा तोड़ दिया था'

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। फिल्म में भूत के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री फ्लोरा सैनी भी अब #MeToo कैम्पेन से जुड़ गई हैं। बता दे, #MeToo कैम्पेन के जरिए कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। नाना पाटेकर से शुरू हुआ ये सिलसिला विकास बहल, कैलाश खेर, चेतन भगत, रजत कपूर, जुल्फी सैयद, हरसिमरन खंबा, तन्मय भट्ट, उत्कर्ष और आलोक नाथ से होते हुए अब गौरांग दोषी तक पहुंच गया है। फ्लोरा सैनी ने अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने उनके साथ न केवल हिंसा की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। गौरांग दोषी मल्टीस्टारर 'दीवार', 'आंखे' और 'सैंडस्टॉर्म' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

metoo,stree,flora saini,gaurang doshi,tanushree dutta,nana patekar,harassment

फ्लोरा सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह जख्मी नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने लिखा- 'ये मैं हूं... 2007 में वेलेंटाइन डे के दिन मुझे इस नामी प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने बुरी तरह से मारा था, जिसे तब मैं प्यार करती थी और डेट कर रही थी। यह एक साल का दुर्व्यवहार था जो मुझे सहना पड़ा... एक फ्रैक्चर किए गए जबड़े के साथ मैं जीवन भर के लिए डर लेकर बाहर निकल आई। तब भी मैं ये कहना चाहती थी, लेकिन ऐसी लड़की पर कोई क्यों भरोसा करेगा जो फिल्म जगत में नई है, जबकि वह एक पावरफुल आदमी के खिलाफ आरोप लगा रही है। यह मेरे खिलाफ उसके शब्द थे और निश्चित रूप से इन शब्दों के मायने थे। उसने मुझे धमकी दी कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि मैं कभी भी फिल्म उद्योग में फिर से काम नहीं कर सकूं। उसने मुझे यह विश्वास दिलवाने में पूरी कोशिश भी की और मुझे फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया। लोग चुप थे और मुझसे मिलने या मेरा आॅडिशन लेने से भी कतरा रहे थे।'

metoo,stree,flora saini,gaurang doshi,tanushree dutta,nana patekar,harassment

फ्लोरा सैनी यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने आगे लिखा- 'मुझे लगा कि मैंने गलती की है... मैं चिल्लाई और चुप रह गई। मैं भागना चाहती थी, छिप जाना चाहती थी ताकि लोगों की नज़रें मुझे जज न करें और मुझे सिर्फ काम दें। आपको यकीन नहीं होगा कि मेरे बाद भी कई ऐसी लड़कियां थीं जो उसी शख्स के हाथों शोषित हुईं। उन्होंने मदद के लिए मुझे फोन किया, लेकिन वे इतनी बहादुर नहीं थीं कि सामने आकर बोल पातीं।' मेरा यह नोट उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने साथ हुए शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना शक्तिशाली या प्रसिद्ध शख्स सामने खड़ा है।'

‘#MeToo’ अभियान’ का उल्लेख करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा, ‘मैं आशा करती हूं कि यह इस तरह नियंत्रण से बाहर नहीं चला जाए कि हम उन लोगों को निशाना बनाएं जिनसे हमें परेशानी हुई हो। लेकिन मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न को लेकर महिलाएं आक्रोशित हैं। ’ मेनका गांधी ने कहा कि '#MeToo' कैंपेन से महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला।

metoo,stree,flora saini,gaurang doshi,tanushree dutta,nana patekar,harassment

टेलीविजन लेखिका, निर्देशक और निर्माता विनता नंदा ने अपने मशहूर टीवी शो 'तारा' के लीड एक्‍टर पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बताई है। नंदा ने हालांकि उस एक्‍टर का नाम नहीं लिखा है लेकिन उसकी पहचान की तरफ इशारा करते हुए 'संस्‍कारी' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। इससे लगता है कि उनका आरोप एक्‍टर आलोक नाथ पर है। विनता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विनता लिखती हैं- मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

विनता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

#MeToo कैम्पेन की मदद से भारत में महिलाएं अपने साथ अतीत में हुई यौन शोषण की घटनाओं का सोशल मीडिया की मदद से जमकर खुलासा कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल