न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आलोक नाथ को CINTAA भेजेगा नोटिस, रेप का लगा है गंभीर आरोप

CINTAA  के सदस्य अभिनेता सुशांत सिंह ने अपने ट्विटर पर सिंटा की तरफ से विनता नंदा से माफ़ी मांगी और कहा है कि सिंटा आलोक नाथ को शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी करने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 1:36:03

आलोक नाथ को CINTAA भेजेगा नोटिस, रेप का लगा है गंभीर आरोप

1990 के दशक की टेलीविजन लेखिका, निर्देशक और निर्माता विनता नंदा ने अपने मशहूर टीवी शो 'तारा' के लीड एक्‍टर अभिनेता आलोक नाथ पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बताई है। आलोक नाथ पर्दे पर अपनी 'संस्कारी' छवि के लिए जाने जाते हैं।

नंदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, आरोपी एक्‍टर शराब के नशे में शो के सेट पर आता और एक्‍ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करता। वह एक्‍टर उनका दोस्‍त था और उस समय का बड़ा स्‍टार भी था। एक्‍ट्रेस ने जब शिकायत की तो हमने उसे एक मौका दिया। लेकिन उसकी हरकतें नहीं रूकी और एक रोज उसने शराब के नशे में सेट पर एक्‍ट्रेस से दुर्व्‍यवहार किया। एक्‍ट्रेस ने उसे थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद उस एक्‍टर को शो से हटा दिया गया। विनता कहती हैं- मेरे जिंदगी के 10 साल सदमे में गुजरे। मैंने इस पल का पिछले 19 साल से इंतजार किया है। विनता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विनता लिखती हैं - मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

metoo,metoo campaign,alok nath,cintaa,legal notice,sexual harassment

विनता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

विनता के मुताबिक- इसके बाद मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल के सीरयल को लिखने और डायरेक्ट करने का मौका मिला। लेकिन उस एक्टर ने ऐसा माहौल बना दिया मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर से कहा कि मुझे डायरेक्टर नहीं बनना है। मैं इस शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहती थी।

बाद में उन्होंने एसएमएस के जरिए आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की और कहा, यह आलोकनाथ है। मुझे लगा कि 'संस्कारी' कहना काफी होगा। #MeToo मूवमेंट ने नंदा को भी अपने इस दुखद दास्तां को बयां करने के लिए प्रेरित किया।

इस घटना को देखते हुए अब सिने और टीवी आर्ट्स एसोसिएशन (CINTAA), जो तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले को संभालने का भी काम कर रही हैं, उसने आरोपों के बाद एक सख्‍त कदम उठाने का फैसला किया है।

(CINTAA) के सदस्य अभिनेता सुशांत सिंह ने अपने ट्विटर पर सिंटा की तरफ से विनता नंदा से माफ़ी मांगी और कहा है कि सिंटा आलोक नाथ को शो-कॉज (कारण बताओ) नोटिस जारी करने जा रही है। उन्‍होंने इस मामले में शिकायत करने को कहा है और सहयोग का भरोसा दिया है।

इतने साल बाद इस घटना के बारे में लिखने पर उन्‍होंने कहा, 'अब मैं यह इसलिए कह रही हूं ताकि कोई और लड़की सच कहने से न डरें।' बता दें कि #metoo कैंपेन के तहत मीडिया और मनोरंजन जगत के बड़े नामों पर बुरे बर्ताव और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इनमें विकास बहल, नाना पाटेकर, रजत कपूर, चेतन भगत जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल