न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: साजिद खान पर लगा यौन शोषण का आरोप, अक्षय कुमर ने लिया यह बड़ा फैसला

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने यह फैसला 'हाउसफुल 4' में ही काम कर रहे नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के द्वारा लगाए गए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों को देखते हुए भी लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 1:10:38

#MeToo: साजिद खान पर लगा यौन शोषण का आरोप, अक्षय कुमर ने लिया यह बड़ा फैसला

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ चुका है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। अब इसमें बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान पर यौन शोषण का बड़ा आरोप लगा है। इस आरोप के बाद इटली से अपनी छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे अक्षय कुमार Akshay Kumar ने हाउसफुल 4 Housefull 4 की शूटिंग कैंसिल कर दी है।

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने यह फैसला 'हाउसफुल 4' में ही काम कर रहे नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के द्वारा लगाए गए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों को देखते हुए भी लिया है। बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद एक्टर की भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया न देने को लेकर आलोचना हो रही थी। बता दे, फिल्म की तकरीबन 70 फीसदी शूटिंग निपट चुकी है, लेकिन अब जैसे हालात बन रहे हैं उसे देखते हुए कहना मुश्किल है कि यह फिल्म पूरी भी होगी या फिर नहीं। फिल्म के लंदन और जैसलमेर शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में पूरी भी कर ली गई है। 'हाउसफुल 4' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसी रिपोर्ट के मुताबिक- 'अक्षय कुमार एक ​डेडीकेटेड एक्टर के तौर पर पहचाना जाता है और अपने 28 साल लंबे करियर में एक्टर ने कभी भी कोई शूट कैंसिल नहीं किया है। यह पहली दफा है जब एक्टर ने शूट कैंसिल करने का फैसला लिया है, क्योंकि #metoo मूवमेंट को नकारा नहीं जा सकता है। नाना पाटेकर और साजिद खान दोनों पर ही लगे आरोप काफी संगीन हैं।'

बता दें कि भारत सहित दुनियाभर में चल रहे मीटू कैंपेन के तहत साजिद खान पर फिल्म हमशकल्स में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, अभिनेत्री Rachel White और जानी मानी इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट करिश्मा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

bollywood,metoo,Akshay Kumar,housefull 4,sajid khan,sexual harassment,tanushree dutta,nana patekar,metoo campaign

साजिद ने इंटरव्यू में पूछा था कि क्या आप Masturbate करती हैं, अगर हां तो दिन में कितनी बार?

साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने 2011 का वाकया याद करते हुए बताया है कि जब वे साजिद खान को इंटरव्यू देने गई थीं तो उन्होंने उनसे ऐसे सवाल पूछ जिसे सुनकर वो सहम गईं। सलोनी ने एक लेख में लिखा कि साजिद ने इंटरव्यू में पूछा था कि क्या आप Masturbate करती हैं, अगर हां तो दिन में कितनी बार? क्या मुझे किसी ने सेक्सुअली अब्यूज किया है? क्या मैंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? साजिद खान पर सलोनी चोपड़ा ने और भी कई आरोप लगाए हैं। सलोनी ने लिखा है कि इसके बाद वो काफी देर तक रोती रहीं। हालांकि उन्हें ये जॉब मिल गई। सलोनी ने आगे लिखा कि साजिद उनसे जब मन होता था तब कॉल करता था। यही नहीं सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “साजिद मुझसे पूछता था कि मैंने क्या पहन रखा। वो मुझसे बिकिनी में तस्वीरें भेजने को कहता था।” सलोनी ने लिखा है, ”वो मुझसे कहता था कि मेरे अंदर Oompf फैक्टर नहीं है। मैं इतनी सेक्सी नहीं दिखती हूं जैसी एक हीरोइन को होना चाहिए।” सलोनी चोपड़ा ने लिखा कि वो कभी-कभी उनसे प्राइवेट पार्ट को छूने के लिए कहता था और मना करने पर इरिटेट हो जाता था।

सलोनी ने एक लंबे लेख में साजिद के अलावा कुछ भीगे अल्फाज फिल्म के अभिनेता जैन खान दुर्रानी पर भी फिजिकल एब्यूज के आरोप लगाए हैं। सलोनी और जैन दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। सलोनी ने लिखा कि जैन लोगों के सामने कुछ और बनकर रहता था जबकि उनके सामने कुछ और। सलोनी ने लिखा- “लोगों को लगता था कि मैं किसी हॉट एंड सेक्सी मैन के साथ रिलेशनशिप में हूं जो मुझे इतना प्यार और सम्मान के साथ अच्छा व्यवहार करता है। उसने मेरे लिए कविता लिखी और गाने गाए। लेकिन कुछ महीने रिलेशनशिप के बाद उसने मेरे साथ अलग तरह का व्यवहार करना शुरू कर दिया। वो मुझे पार्टियों में नहीं जाने देता था। यहां तक कि वो मुझे मारता भी था।” सलोनी ने साजिद, जैन के अलावा विकास बहल पर भी आरोप लगाए हैं जिन पर पहले से की कई संगीन आरोप लगे हुए हैं।

bollywood,metoo,Akshay Kumar,housefull 4,sajid khan,sexual harassment,tanushree dutta,nana patekar,metoo campaign

साजिद के घर गईं तो उन्होंने उनसे स्ट्रीप डांस करने को कहा

आपको जानकर हैरानी होगी कि सलोनी के अलावा एक और एक्ट्रेस Rachel White ने भी साजिद पर आरोप लगाए हैं। रेकल ने कहा है कि वो सलोनी की कहानी पर यकीन करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने साजिद खान से एक मीटिंग के दौरान हुई बातों का जिक्र किया है।

रेकल के मुताबिक एक बार जब वे साजिद के घर गईं तो उन्होंने उनसे स्ट्रीप डांस करने को कहा। तब साजिद का कहना था कि वे जिस फिल्म में वो कास्ट करना चाहते हैं उसमें बिकिनी सीन भी हैं। इसलिए वे अपनी फिल्म की एक्ट्रेस को अभी देखना चाहते हैं। रेकल ने आगे लिखा कि साजिद ने उनसे 5 मिनट में सेड्यूस करने को कहा था। हालांकि रेकल मना करके चली गई थीं।

इंटरव्यू के बाद वो बताने लगे कि उनका प्राइवेट पार्ट कितना बड़ा है और किस तरह महिलाओं को संतुष्ट करते हैं

इसके अलावा साजिद पर टीवी पत्रकार करिश्मा ने भी आरोप लगाए हैं। करिश्मा ने साजिद का इंटरव्यू लेने के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि वे इंटरव्यू लेने उसके घर गईं थी जहां उसने बेहद ही गलत हरकतें की थीं। करिश्मा ने लिखा- “एक बार मैं साजिद का इंटरव्यू लेने उनके घर पर गई थीं। इंटरव्यू के बाद उन्होंने वो बताने लगे कि उनका प्राइवेट पार्ट कितना बड़ा है और किस तरह महिलाओं को संतुष्ट करते हैं।”

करिश्मा ने आगे लिखा कि जब वे डीवीडी लेने के लिए कमरे में गए और जब वापस आए तो उनका प्राइवेट पार्ट पैंट से बाहर था। करिश्मा बताती हैं कि वे ये सब देखर वहां से उठकर जाने लगीं। लेकिन साजिद ने उन्हें रोक लिया और जबरदस्ती किस करने लगा। हालांकि वे किसी तरह वहां से भागी।

साजिद खान मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं और 'हे बेबी', 'हमशकल्स' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों के निर्देशक के तौर पर पहचाने जाते हैं।

गौरतलब है कि हाउसफुल जैसी सुपरहिट फिल्म सीरीज देने वाले साजिद खान की इसी सीरीज की अगली फिल्म हाउसफुल आने वाली है जिसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे बड़े एक्टर हैं। अब देखना है कि अक्षय के इस फैसले के बाद मेकर्स नाना और साजिद खान को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाते हैं या फिर।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल