न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: विनता नंदा के बाद अब नवनीत निशान ने दिया आलोक नाथ को लेकर बड़ा बयान, पढ़े क्या कहा

इन्हीं आरोपों के बीच टीवी शो 'तारा' की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान ने अपनी जुबान खोली है और बताया है कि उन्हें आलोक नाथ की बदतमीजी 4 साल तक झेलनी पड़ी और फिर शो से हाथ धोना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 4:16:26

#MeToo: विनता नंदा के बाद अब नवनीत निशान ने दिया आलोक नाथ को लेकर बड़ा बयान, पढ़े क्या कहा

पॉपुलर सीरियल 'तारा' की राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने लीड एक्‍टर पर रेप और यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये बताई है। नंदा ने हालांकि उस एक्‍टर का नाम नहीं लिखा है लेकिन उसकी पहचान की तरफ इशारा करते हुए 'संस्‍कारी' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। इससे लगता है कि उनका आरोप एक्‍टर आलोक नाथ पर है। इन्हीं आरोपों के बीच टीवी शो 'तारा' की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान ने अपनी जुबान खोली है और बताया है कि उन्हें आलोक नाथ की बदतमीजी 4 साल तक झेलनी पड़ी और फिर शो से हाथ धोना पड़ा। एनडीटीवी से बात करते हुए नवनीत निशान ने बताया है कि, ‘मैं हर उस महिला/पुरुष का सपोर्ट करती हूं जो अपने लिए खड़ा हो रहा है और #MeToo मूमेंट का हिस्सा बन रहा है। मुझे विंटा के साथ पूरी हमदर्दी है कि उन्हें इस दर्द से गुजरना पड़ा। मैं इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकती हूं। मैंने 4 साल तक उस इंसान की बदतमीजी झेली, जिस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उस वजह से मुझे काफी परेशानी हुई और फिर शो से भी हाथ धोना पड़ा। मैंने अपनी लड़ाई उसी वक्त लड़ी और अब वो खत्म हो चुकी है। मुझे खुशी है कि हमारी इंडस्ट्री में ऐसी बातों का खुलासा हो रहा है। शायद हम सबसे अच्छे वक्त को अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं।’

metoo,metoo campaign,vinta nanda,sexutal harassment,alok nath,tanushree dutta,nana patekar

दर्द से बेड से नहीं उठ सकी : विनता

विनता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विनता लिखती हैं- मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

विनता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

विनता के मुताबिक- इसके बाद मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल के सीरयल को लिखने और डायरेक्ट करने का मौका मिला। लेकिन उस एक्टर ने ऐसा माहौल बना दिया मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर से कहा कि मुझे डायरेक्टर नहीं बनना है। मैं इस शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहती थी।

metoo,metoo campaign,vinta nanda,sexutal harassment,alok nath,tanushree dutta,nana patekar

बॉलीवुड में आलोक नाथ की छवि आदर्शवान व्यक्ति की है। वह ज्यादातर पिता का रोल निभाते हुए परदे पर देखे गए लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। हालांकि इस पर आलोक नाथ का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है- 'मैं विंटा को अच्छे से जानता हूं। इस समय इस मामले पर मैं चुप ही रहना चाहूंगा। उन्हें अपने विचार रखने का पूरा हक है। समय आने पर सही बात अपने आप सामने आ जाएगी। अभी इस बात को पचाने की कोशिश कर रहा हूं। बाद में इस पर कुछ कहूंगा।'

दरअसल एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 'तारा' के लीड एक्टर आलोक नाथ ने नवनीत को ड्रग यूजर कहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नवनीत ने आलोक नाथ पर मुकदमा ठोका था। जब एक्ट्रेस ने मुझसे शिकायत की तो मैंने आलोक नाथ को शो से बाहर निकालने का फैसला लिया। हमें उसके साथ एक आखिरी शॉट की जरूरत और उसके बाद उसे शो से बाहर करने का प्लान था। लेकिन इस सब की जानकारी आलोक को हो गई और वो सेट पर शराब पीकर आया। शूटिंग शुरू हुई और जैसे ही कैमरा रोल हुआ तो वह हमारी लीड एक्ट्रेस के साथ बहुत क्रूरता से पेश आया, तब नवनीत ने उसे थप्पड़ जड़ कर दिया। उस वक्त नवनीत का आलोक नाथ की पत्नी और शो की कॉस्ट्यूम कोआॉर्डिनेटर से भी झगड़ा हुआ था। नवनीत का कहना था कि ड्रग यूजर होने के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा था, मैं आठ सालों की कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंची हूं, मैं नहीं चाहती कि कोई बेवकूफ शराबी ये सब बर्बाद कर दे। इसके बाद नवनीत ने आलोक नाथ के साथ काम करने से मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल