न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले 5 खिलाडी, महेंद्र सिंह धोनी भी हैं लिस्ट में

क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज हैं जो अपने दम पर मैच को अंत तक लेकर गए और मैच जिताए, जैसे कि धोनी को मैच फिनिशर के नाम से जाना जाता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jan 2018 8:07:08

क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले 5 खिलाडी, महेंद्र सिंह धोनी भी हैं लिस्ट में

क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज हैं जो अपने दम पर मैच को अंत तक लेकर गए और मैच जिताए, जैसे कि धोनी को मैच फिनिशर के नाम से जाना जाता हैं क्योंकि अधिकतर देखा गया कि भारतीय टीम को जीत के पास ले जाने में महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले का कमाल दिखाया और विजेता होकर नॉटआउट रहते हुए पवेलियन लौटे। हर बल्लेबाज चाहता है कि मैच की अंतिम बॉल तक बिना आउट हुए खेलता रहे। लेकिन ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे खिलाडियों के बारे में जो सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहे। तो आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में...

maximum time not out player,m s dhoni,muthaya muralidharan,shawn pollack,steve waugh,chaminda vaas,cricket,cricket news,cricket updates

* एमएस धोनी (120 बार) :

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का बेस्ट फिनिशिर यूं ही नहीं कहा जाता है। विकेट कीपर बल्लेबाज धोनी सबसे ज्यादा बार नॉट आउट होने के मामले में नंबर वन पर हैं। धोनी 120 बार नॉट आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी 16 बार नॉट आउट रहे हैं। वहीं वनडे में 71 और टी20 में 33 बार नॉट आउट रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में नाबाद पवेलियन लटते ही धोनी ने मुथैया मुरलीधरन (119) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

maximum time not out player,m s dhoni,muthaya muralidharan,shawn pollack,steve waugh,chaminda vaas,cricket,cricket news,cricket updates

* मुथैया मुरलीधरन(119 बार) :

श्रीलंका के सबसे महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद रहने वाले खिलाड़ी हैं। मुथैया मुरलीधरन इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 119 बार आउट हुए बिना पवेलियन लौटे हैं। मुथैया मुरलीधरन टेस्ट में 56 और वनडे क्रिकेट में 63 बार नॉट आउट रहे। वैसे मुथैया मुरलीधरन को उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा दुनिया उनकी गेंदबाजी के लिए जानती है।

maximum time not out player,m s dhoni,muthaya muralidharan,shawn pollack,steve waugh,chaminda vaas,cricket,cricket news,cricket updates

* शॉन पोलक (113 बार) :

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान अपनी बल्लेबाजी के अलावा स्विंग गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे। पोलाक ने टेस्ट में 2 शतक और वनडे में 1 शतक बनाया है। पोलाक टेस्ट में 39 बार, वनडे में 72 बार और टी20 में एक बार नॉट आउट रहे हैं। कुल मिलाकर सबसे ज्यादा बार नॉट रहने के मामले में पोलाक तीसरे नंबर पर आते हैं।

maximum time not out player,m s dhoni,muthaya muralidharan,shawn pollack,steve waugh,chaminda vaas,cricket,cricket news,cricket updates

* चामिंडा वास(108 बार) :

लगभग डेढ़ दशक तक श्रीलंकाई तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने वाले चामिंडा वास इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। एक बेहतरीन गेंदबाज रहे चामिंडा वास ठीक ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते थे। चामिंडा वास टेस्ट में 35, वनडे में 72 और 1 बार टी20 मैच में नाबाद लौटे। यानी वो कुल 108 मौकों पर बिना आउट हुए पवेलियन लौटे।

maximum time not out player,m s dhoni,muthaya muralidharan,shawn pollack,steve waugh,chaminda vaas,cricket,cricket news,cricket updates

* स्टीव वॉ :

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव वॉ अपने पूरे करियर के दौरान 104 बार नॉटआउट रहे हैं। वह वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में 58 और टेस्ट क्रिकेट में 46 बार नॉट आउट रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर