न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर का दूसरा ट्रेलर, भारत में 100 करोड़ की उम्मीद

आगामी 27 अप्रैल को पूरे विश्व के साथ भारत में प्रदर्शित होने जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ का एक और ट्रेलर जारी हुआ है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 5:20:05

एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर का दूसरा ट्रेलर, भारत में 100 करोड़ की उम्मीद

आगामी 27 अप्रैल को पूरे विश्व के साथ भारत में प्रदर्शित होने जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ का एक और ट्रेलर जारी हुआ है। कुछ दिन पूर्व इस फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा था। उस ट्रेलर को इंडिया मार्वल ने हिंदी में जारी किया था। दूसरा ट्रेलर भी हिंदी में जारी किया गया है। भारत में यह फिल्म हिन्दी के अतिरिक्त अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में भी प्रदर्शित की जाएगी।

दूसरा ट्रेलर जारी होते ही ट्रोल होना शुरू हो गया है। इस ट्रेलर को पहले से ज्यादा पसन्द किया जा रहा है। ट्रेलर देखने के बाद इस बात की उम्मीद जगती है कि यह फिल्म इस वर्ष की पहली हॉलीवुड फिल्म होगी जो भारत में 100 करोड़ के आँकड़ें को छूने में सफल होगी।
‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ के इस ट्रेलर में दुश्मन के बारे में बताया गया है। वो इतना खतरनाक है जिससे ब्रह्मांड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अमरमणि की तलाश में इस दुश्मन का सामना होगा सुपरहीरो की फौज से। क्या सुपरहीरो ब्रह्मांड के अस्तित्व को खतरे में डालने वाले इस दुश्मन से टक्कर ले पाएंगे या फिर उन्हें करना पड़ेगा मौत से सामना। ये तो खैर फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल ट्रेलर देख कर काम चलाइए।

सुपरहीरो की टीम ‘एवेंजर्स’ सीरीज की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और दुनिया भर के साथ ही इन्हें यहां भारत में भी खासा पसंद किया गया है। अब इसी कड़ी में ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म है। ये फिल्म सुपरहीरो की एक पूरी टीम पर आधारित है जिसे अब तक के सबसे ताकतवर दुश्मन से दुनिया को बचाना है। सुपरहीरो के ईर्द-गिर्द बनी ये फिल्म दुश्मनों से ब्रह्मांड को बचाने की कहानी है।

इस फिल्म के बारे में प्रोडक्शन कंपनी मार्वल स्टूडियो ने ट्वीट किया था, ‘एक बेहतरीन आईडिया पूरा हुआ।’ फिल्म में पहले की सीरीज में शामिल हुए सभी एक्टर्स है। ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ में रॉबर्ट डाउनी, क्रिस एवेंस, स्कारलेट जोहानसन, और क्रिस हेम्सवर्थ नजर आएंगे। इस सीरीज की लगभग सभी फिल्में ‘थॉर’, ‘कैप्टन अमेरिका’, ‘अल्ट्रॉन’ खूब पसंद की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह