न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उड़ाया था भोजपुरी भाषा का मजाक, मनोज तिवारी दर्ज करेंगे एफआईआर

भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाने को लेकर अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jan 2018 2:08:35

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उड़ाया था भोजपुरी भाषा का मजाक, मनोज तिवारी दर्ज करेंगे एफआईआर

सलमान खान के शो बिग बॉस-11 में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। जब मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन वाली फीलिंग आई।

इस टिप्पणी की निंदा करते हुए नीतू ने ट्विटर पर लिखा था कि , "बहुत निराशा हुई, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्हें कई बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, जिसने फिल्म उद्योग के बाहर का होकर भी अपना नाम बनाया, आप इस तरह के शब्दों का राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर भोजपुरी का अपमान करने के लिए ऐसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं हैरान हूं। भला कैसे आपको भोजपुरी बोलने में लैट्रीन वाली फीलिंग आ सकती है। आपको शर्म आनी चाहिए।"

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर मुश्किल में फंस चुके हैं। इस बार कोई और नहीं बल्कि मशहूर भोजपुरी एक्टर और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सिद्धार्थ के खिलाफ एफआरआई दर्ज करने की बात कही है। दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ सलमान खान के 'बिग बॉस' के 11वें सीजन के शो पर अपनी फिल्म 'अय्यारी' के प्रमोशन के लिए गए हुए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे भोजपुरी सिनेमा में अच्छा खासा रोष देखने को मिल मिला था।

manoj tiwari,sidharth malhotra,bollywood

मैं बहुत शॉक हुआ हूं: मनोज तिवारी

इस मामले में अब मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं बहुत शॉक हुआ हूं। 22 करोड़ लोगों की भाषा के साथ आप इस तरह से मजाक नहीं कर सकते हैं। यह बहुत गलत बात है। अपने देश की भाषा की इज्जत करनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सोचता था कि सिद्धार्थ एक अच्छा एक्टर हैं, लेकिन उसने मेरा दिल दुखाया है। उनको अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुझे लगता है कि कल तक उन पर पटना, बनारस, कोलकत्ता और मुंबई में 3 या 4 एफआईआर हो जाएगी।'

सिद्धार्थ ने पहले ही मांग ली थी माफी

वैसे आपको याद दिला दे कि सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाने के लिए पहले से ही माफी मांग ली थी, लेकिन लगता है कि मनोज तिवारी फिलहाल उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, मनोज तिवारी से पहले इस मामले में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने सिद्धार्थ को ट्विटर पर जमकर लताड़ा था, जिसके बाद सिद्धार्थ ने अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर