न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में ‘मणिकर्णिका’: धमकी मिली नहीं तो क्यों भडक़ी कंगना!

गत दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बयान में कहा था कि उन्हें करणी सेना द्वारा धमकियाँ देकर परेशान किया जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 22 Jan 2019 2:30:02

विवादों में ‘मणिकर्णिका’: धमकी मिली नहीं तो क्यों भडक़ी कंगना!

गत दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बयान में कहा था कि उन्हें करणी सेना द्वारा धमकियाँ देकर परेशान किया जा रहा है। अपनी फिल्म को लेकर कंगना ने कहा था, ‘‘चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है, हमें सेंसर सर्टिफिकेट भी मिल गया है। सेंसर चेयर पर्सन प्रसून जोशी शुरू से ही मणिकर्णिका से जुड़ें हुए हैं। उन्होंने इस फिल्म के संवाद और गीत लिखे हैं। करणी सेना को इससे अवगत करा दिया गया है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूँ और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।’’ कंगना रनौत के इस बयान के बाद से करणी सेना सकते में आ गई है। कहा जा रहा है कि पहले तो करणी सेना इस प्रकार की कोई धमकी कंगना रनौत की नहीं दी थी लेकिन अब उन्होंने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिसके चलते फिल्म विवादों में आने के साथ ही मुफ्त में पब्लिसिटी प्राप्त कर रही है।

जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार करणी सेना ने इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत को पहले कोई धमकी दी ही नहीं थी। करणी सेना के आधिकारिक प्रवक्तों ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने अपनी तरफ से पहल करते हुए फिल्म का विरोध करने या कंगना को धमकी देने जैसे कोई काम किया था। हां, कंगना द्वारा चुनौती दिए जने से करणी सेना की महाराष्ट्र शाखा जरूर अब नाराज हो गई है और उसने लिखित में कंगना को धमकी जारी कर दी है।

kangna got aggressive,manikarnika row,manikarnika,entertainment news

उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को लिखा है कि, ‘‘अगर रानी लक्ष्मीबाई की छवि फिल्म में बदनाम की गई है या अगर उन्हें कुछ ब्रिटिश नागरिकों की प्रेमिका के रूप में दिखाया जाता है, तो निर्माताओं को इसके परिणाम भुगतने होंगे।’’ इस स्थिति से यह सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या खुद को धमकाने की बात कह करणी सेना को नष्ट करने की धमकी देना कहीं फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने का खेल तो नहीं है।

इस मामले में करणी सेना के दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं। करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. हिमांशु का कहना है कि, ‘‘हम मणिकर्णिका का विरोध नहीं कर रहे हैं। कई लोग करणी सेना के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके अपने निहित स्वार्थ हैं और वे संगठन के लिए अविश्वास लाना चाहते हैं।’’ वहीं महाराष्ट्र करणी सेना के अध्यक्ष अजय सिंह सेंगर ने कहा है, ‘‘अगर कंगना संगठन के सदस्यों को धमकी देना जारी रखती हैं, तो हम उन्हें महाराष्ट्र में स्वतंत्र रूप से चलने नहीं देंगे और उनकी फिल्मों के सेट जला देंगे।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम