न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई ‘मणिकर्णिका’, नहीं टूटा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड

लम्बे समय से विवादों में घिरी कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का आज देश भर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन हो गया।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 2:38:43

3700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई ‘मणिकर्णिका’, नहीं टूटा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड

लम्बे समय से विवादों में घिरी कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का आज देश भर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन हो गया। इस फिल्म को लेकर करणी सेना के विरोध के समाचार आ रहे थे लेकिन प्रदर्शन के दिन कोई दुखद खबर नहीं मिली है।

पारम्परिक तौर पर नायिका प्रधान फिल्मों को ज्यादा सिनेमाघर नहीं मिलते हैं, ऐसा ही कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ हुआ है। इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रदर्शित किया है। कंगना की मणिकर्णिका को भारत में 3000 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है। इतनी स्क्रीन्स पाकर भी कंगना रनौत दीपिका पादुकोण के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। उन्हें दीपिका पादुकोण की फिल्म के मुकाबले आधे सिनेमाघर मिले हैं। पद्मावत को भारतीय बाजार में ही 4500 सिनेमाघर मिले थे और ओवरसीज में उसे 1500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था।

manikarnika released,3700 screens,manikarnika,kangana ranaut,entertainment news

बीते कुछ समय से बॉलीवुड में नायिका प्रधान फिल्मों को अच्छी सफलता मिल रही है। जिसके चलते अब वितरक और एक्जीबिटर नायिका प्रधान फिल्मों को भी बड़े स्तर पर प्रदर्शित करते हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि अब चूंकि विमेन सेंट्रिंक फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं इसलिए इन्हें ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। यही वजह है कि गत वर्ष जहाँ दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को 4500 स्क्रीन्स मिली वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट की ‘राजी’ को 1300 और करीना कपूर खान की वीरे दी वेडिंग को 1500 स्क्रीन्स मिले थे।

मणिकर्णिका को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। सुबह के शो में अनुमान से अधिक दर्शक पहुंचे हैं। शाम और रात के शोज में सिनेमाघर अपनी पूरी ऑक्यूपेसी के अनुरूप फुल होंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि पहले दिन यह फिल्म 13-14 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम