न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’: 3रे दिन कारोबार में 25 प्रतिशत की गिरावट, वीकेंड 42 करोड़ के पार

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 42.55 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 4:14:42

‘मणिकर्णिका’: 3रे दिन कारोबार में 25 प्रतिशत की गिरावट, वीकेंड 42 करोड़ के पार

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 42.55 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि इस फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ का कारोबार करने वाली मणिकर्णिका ने शनिवार को 18.10 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि रविवार को 3रे दिन इसने 15.70 करोड़ का कारोबार किया।

अपने पहले वीकेंड के 42.55 करोड़ के कारोबार के साथ ही इस फिल्म ने इस वर्ष की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी’ को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 35.73 करोड़ का कारोबार किया था। उरी ने पहले दिन 8.20 करोड़, जबकि मणिकर्णिका ने पहले 8.75 करोड़ का कारोबार किया है।

manikarnika,drop at box office,entertainment news

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ ने ट्रेड विश्लेषकों के अनुमानों के अनुरूप कमाई है। टे्रड विश्लेषकों का अनुमान था कि यह फिल्म पहले सप्ताहांत 45 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। जबकि इस फिल्म ने सिर्फ 42.55 करोड़ का कारोबार किया है जो इस फिल्म की हाइप को देखते हुए कम है। 110 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 150 करोड़ का कारोबार करना होगा। हालांकि तीन दिनों के कलेक्शन को मिला कर हुई कमाई अच्छी मानी जा रही है क्योंकि फिल्म को दिल्ली, यूपी और पंजाब टेरिटरी से अच्छी कमाई हुई है और आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने शनिवार को 18 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। सोमवार से गुरुवार के मध्य वर्किंग डेज में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22 करोड़ का कारोबार और करते हुए स्वयं को 65-66 करोड़ तक पहुंचाने में सफल हो जाएगी। हालांकि कंगना की यह फिल्म अब इस साल की वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । इससे पहले आदित्य धर लिखित व निर्देशित ‘उरी’ ने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ 73 लाख रूपये की कमाई की थी ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम