न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी हुआ ‘लुका-छिपी’ का पहला गीत ‘पोस्टर छपवा दो’, नाचने को मजबूर करता है गीत #VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों 90 के दशक की फिल्मों के गीतों को रीक्रिएट करने का चलन बढ़ गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 3:39:33

जारी हुआ ‘लुका-छिपी’ का पहला गीत ‘पोस्टर छपवा दो’, नाचने को मजबूर करता है गीत #VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों 90 के दशक की फिल्मों के गीतों को रीक्रिएट करने का चलन बढ़ गया है। गत वर्ष भी फिल्मों में ऐसे कई गीत सुनने को मिले थे जिन्होंने अपने समय में लोकप्रियता की ऊँचाईयों को छुआ था और रीक्रिएट होने के बाद फिर से श्रोताओं की जुबान पर चढ़ गए हैं। ऐसा ही एक गीत कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘लुका-छिपी’ में दिखाया जाएगा, जिसे हाल ही में जारी किया गया है। यह वर्ष 2019 का पहला रीक्रिएट गीत है। गीत के बोल हैं—पोस्टर छपवा दो अखबार में, ये खबर छपवा दो बाजार में—मूल रूप से वर्ष 1997 में आई उर्मिला मातोंडकर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘अफलातून’ का गीत है। रीमिक्स किए गए इस गीत को मीका सिंह और सुनंदा शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

गीत में कृति सेनन और आर्यन की जोड़ी अच्छी लग रही है। इन दोनों सितारों के साथ ही गीत में विनय पाठक, पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति खुराना भी नाचते नजर आ रहे हैं। गीत के बोल और संगीत श्रोताओं को नाचने को मजबूर कर देता है। हालांकि गीत उतना प्रभावी नहीं बन पाया है जितना मूल फिल्म में यह गीत था। यह फिल्म 1 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है, जो गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री’ नामक सफलतम फिल्म दे चुके हैं। निर्देशन लक्ष्मण उतेकर का है, यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है।

मूल रूप से यह कॉमेडी जोनर की फिल्म है, जिसमें नायक नायिका को बिना शादी किए ही लिव इन रिलेशनशिप में शादीशुदा जोड़े की तरह रहते हुए दिखाया गया है। पिछले सप्ताह ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई थी, जिसके चलते उनकी इस फिल्म को भी सफलता मिलेगी ऐसा माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम