न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मै फिल्म उद्योग में प्रवाह की विपरीत दिशा में बहा, वो फ़िल्में की जिनपर मुझे भरोसा था : आमिर खान

पिछले 30 वर्षो में सिने जगत के तय नियमों को तोड़कर अपना परचम लहराने वालें आमिर खान का कहना है कि कुछ दशकों में भारतीय दर्शकों की सोच और समझ में काफी बदलाव आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 May 2018 11:25:38

मै फिल्म उद्योग में प्रवाह की विपरीत दिशा में बहा, वो फ़िल्में की जिनपर मुझे भरोसा था : आमिर खान

पिछले 30 वर्षो में सिने जगत के तय नियमों को तोड़कर अपना परचम लहराने वालें आमिर खान का कहना है कि कुछ दशकों में भारतीय दर्शकों की सोच और समझ में काफी बदलाव आया है, जो सिने जगत के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने कहा "मेरा मानना है कि पिछले 30 वर्षो में जब से मैं अभिनय जगत से जुड़ा हूं, दर्शकों की सोच और समझ बदली है। मैं जानता हूं कि अगर 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्में आज बनाईं जाएं तो, बॉक्स ऑफिस पर हिट होंगी क्योंकि आज के दौर के दर्शक ऐसी ही फिल्में पसंद करते हैं। जब मैं फिल्म उद्योग में आया, तो मैं ऐसे प्रयोग करने वालों में अकेला ही था।"

उन्होंने कहा, "मैं ऐसी फिल्में करता था, जिन पर मुझे भरोसा था, लेकिन बाजार और कई अन्य लोग इस तरह कि फिल्मों पर विश्वास नहीं करते थे। कुछ ही लोग उसमें काम करते थे। मैं लगातार प्रवाह के विपरित दिशा में बह रहा था। अब समय बदल गया है। अब ऐसी फिल्मों को मुख्यधारा का सिनेमा कहा जाता है।"

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan movie

ठुकराया था सुनील दत्त बनने का ऑफर

आमिर खान ने बताया है, जब राजकुमार हिरानी ने उन्हें 'संजू' फिल्म का आइडिया सुनाया तो उन्हें पटकथा बहुत अच्छी लगी और उन्हें लगा कि उसे बहुत अच्छे तरीके से लिखा गया है। लेकिन जब उन्हें ऑफर मिला, तो वह इस फिल्‍म में लीड रोल करना चाहते थे। 'संजू' में अब सुनील दत्त की भूमिका परेश रावल निभा रहे हैं। आमिर ने आगे बताया ‘इसीलिए एक एक्टर के तौर पर, मैंने उनसे कहा कि संजय दत्त का किरदार बेहतरीन है और मेरे दिल को छू गया है। इसीलिए इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार के अलावा कोई और रोल नहीं निभा सकता, जोकि सही में मैं नहीं कर सकता था क्योंकि रणबीर कपूर इसे निभा रहे थे। इसीलिए मैंने कहा कि मुझे कोई और रोल ऑफर न करें।’ यही वजह थी कि फिर आमिर इस रोल को नहीं कर पाए। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

bollywood,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan movie

बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' में बिजी हैं। इस फिल्‍म में आमिर खान, पहली बार अमिताभ बच्‍चन के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह जोड़ी कभी पर्दे पर साथ नजर नहीं आई है। आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन के अलावा इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक