न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है रहमान का जीवन, जानें उनका अबतक का सफ़र

उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनके सफ़र के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 1:31:06

उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है रहमान का जीवन, जानें उनका अबतक का सफ़र

भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कार पाने वाले ए आर रहमान ने भारतीय फिल्मों को संगीत देकर उनकी शान बढाने का काम किया हैं। हर तरह के संगीत देने वाले ए आर रहमान ने कई भाषाओँ में अपने गीतों की मदद से संगीत प्रेमियों के दिलों में एक विशेष छाप छोड़ी हैं। आज रहमान ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए उन्हें देश-दुनिया में जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि रहमान का यहाँ तक का सफ़र कई उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है। उनके जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनके सफ़र के बारे में बताने जा रहे हैं...

रहमान जन्म से हिंदु थे। उनके बचपन का नाम एएस दिलीप कुमार था। 6 जनवरी 1966 को चेन्नई में जन्मे रहमान के पिता आरके शेखर मलयालम फिल्मों के लिए संगीत देते थे। रहमान जब 9 वर्ष के थे तब उनके पिता की मौत हो गई थी। रहमान के घरवालों ने संगीत के वाद्य यंत्र किराए से देकर गुजर-बसर किया। पिता की मौत का रहमान के मन पर गहरा असर हुआ। 70 के दशक में रहमान के घरवालों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।

रहमान ने संगीत की आरंभिक शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की और मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपने बचपन के मित्र शिवमणि के साथ रहमान बैंड रुट्स के लिए की-बोर्ड (सिंथेसाइजर) बजाने का कार्य करते। वे इलियाराजा के बैंड के लिए काम करते थे। वे की-बोर्ड, पियानो, हारमोनियम और गिटार सभी बजाते थे। वे सिंथेसाइजर को कला और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम मानते हैं।

life story of ar rahman,ar rahman,ar rahman birthday

1991 में रहमान ने घर पर ही अपना स्टूडियो शुरू किया। इस स्टूडियो में उन्होंने विज्ञापनों और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए संगीत देना आरंभ किया। 1992 में फिल्म निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें अपनी फिल्म 'रोजा' में बतौर संगीत निर्देशक काम दिया। इसके बाद रहमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म 'रोजा' के संगीत को टाइम्स पत्रिका ने टॉप टेन मूवी साउंडट्रेक ऑफ ऑल टाइम इन 2005 में जगह दी।

रहमान का संगीत देश को समर्पित रहा है। देश की आजादी की 50 वीं वर्षगाँठ पर 1997 में 'वंदे मातरम्' एलबम बनाया, जो जबर्दस्त सफल रहा। भारत बाला के निर्देशन में उन्होंने 'जन गण मन' एलबम बनाया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने सहयोग दिया। रहमान समय-समय पर देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले संगीत दिया करते हैं।

रहमान ने 'तहजीब', 'बॉम्बे', 'दिल से', 'रंगीला', 'ताल', 'जींस', 'पुकार', 'फिजा', 'लगान', 'स्वदेश', 'रंग दे बसंती', 'जोधा-अकबर', 'जाने तू या जाने ना', 'युवराज', 'दिल्ली 6', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'गजनी', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और शोभना के साथ मिलकर तमिल सिनेमा के डांसरों का ट्रुप बनाया, जिसने माइकल जैक्सन के साथ मिलकर स्टेज कार्यक्रम दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम