न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परदे पर उतरेगी ‘वल्र्ड ऑफ डांस’ के विजेताओं की जिंदगी, वैश्विक स्तर के निर्देशक की तलाश

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शो ‘वल्र्ड ऑफ डांस’ जीतने वाले डांस ग्रुप ‘किंग्स यूनाइटेड इंडिया’ के सफर पर एक फिल्म बनाई जाएगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 25 May 2019 3:52:06

परदे पर उतरेगी ‘वल्र्ड ऑफ डांस’ के विजेताओं की जिंदगी, वैश्विक स्तर के निर्देशक की तलाश

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शो ‘वल्र्ड ऑफ डांस’ जीतने वाले डांस ग्रुप ‘किंग्स यूनाइटेड इंडिया’ के सफर पर एक फिल्म बनाई जाएगी। ग्रुप को दस लाख डॉलर की इनामी राशि दी गई थी। मुंबई के हिप-हॉप डांसर्स किंग्स यूनाइटेड इंडिया को इस महीने अमेरिकी रिएलिटी शो ‘वल्र्ड ऑफ डांस’ में वैश्विक चैम्पियन घोषित किया गया था। जेनिफर लोपेज, ने-यो और डेरेक हफ ने उन्हें सिनेमैटिक व ‘बाहुबली’ स्टाइल प्रदर्शन के लिए 100 स्कोर दिया। शून्य से लेकर आसमान की उचाइयों तक पहुंचने की उनकी कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है। शैलेंद्र सिंह ने उनकी कहानी के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, उन्हें एक वैश्विक निर्देशक की तलाश है और उनकी योजना इस फिल्म को साल 2020 में रिलीज करने की है। इसके साथ ही उनकी योजना फिल्म में किंग्स ऑफ यूनाइटेड के वास्तविक सदस्यों को लेने की है। सिंह ने कहा, ‘किंग्स यूनाइटेड की कहानी नाला सोपारा की मलिन बस्तियों के 22 संघर्षशील युवाओं की सच्ची कहानी है।’

किंग्स यूनाइटेड के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। सुरेश ने कहा, ‘हमारा यह सफर कोशिशों और दर्द व जीत और खुशी से भरा है। लेकिन हमारा एक सपना था और हमें सिर्फ एक ही बात जाननी थी कि हमें उस सपने का पीछा करना है। हम मानते हैं कि शैलेंद्र सिंह वास्तव में हमारी इस कहानी को समझते हैं और इस पर फिल्म बना सकते हैं। हम उनके साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन