न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में आ गई रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर’

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव की जिन्दगी पर बनी निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर (Lakshmi NTR) ’ अपने ट्रेलर जारी होने के बाद से ही आंध्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने के साथ ही विवादों में आ गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 6:02:47

विवादों में आ गई रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर’

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव की जिन्दगी पर बनी निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) की फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर (Lakshmi NTR) ’ अपने ट्रेलर जारी होने के बाद से ही आंध्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने के साथ ही विवादों में आ गई है। इस फिल्म का विवाद सत्ताधारी दल द्वारा मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताने पर किया जा रहा है। तेदेपा नेताओं ने फिल्म के एक गाने पर भी आपत्ति जताई है जिसमें नायडू का किरदार पीठ पर वार करने वाले एक शख्स के रूप में नजर आ रहा है। तेदेपा विधायक एस.वी.एस.एन वर्मा ने इस गाने को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म से हटाने के लिए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। बीते महीने उच्च न्यायालय ने इस पर सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माता को नोटिस जारी किया था।

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ने गुरुवार को फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर (Lakshmi NTR)’ का ट्रेलर रिलीज किया जो अभिनेता से राजनेता बने एन.टी.रामाराव पर आधारित है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद आंध्र प्रदेश में एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह फिल्म पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर की लक्ष्मी पार्वती से दूसरी शादी के बारे में है जिसके बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक का परिवार विभाजित हो गया था और आखिर में उनके दामाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने वर्ष 1995 में पार्टी और सरकार की बागडोर संभाली थी।

वर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘यह रहा अब तक की सबसे गंभीर और नाटकीय प्रेम कहानी का ट्रेलर। आप सभी को वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ इसके बाद वर्मा ने ट्वीट कर बताया कि ट्रेलर को केवल डेढ़ घंटे में 10 लाख व्यूज मिल गए हैं। उन्होंने इसे ‘भगवान एनटीआर का आशीर्वाद’ बताया। इस तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एनटीआर की बायोपिक लिखने के लिए उनके जीवन में लक्ष्मी पार्वती का नाटकीय रूप से प्रवेश होता है और फिर परिवार के खिलाफ उनसे शादी होती है। ट्रेलर में वर्ष 1994 के चुनाव में उनकी धमाकेदार जीत, चंद्रबाबू नायडू का विद्रोह, उसके बाद के घटनाक्रम और आखिरकार 1996 में एनटीआर के निधन को भी चित्रित किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 22 फरवरी से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। वहीं, वर्मा की फिल्म ने नायडू और तेदेपा नेताओं को नाराज कर दिया है। अप्रैल और मई में चुनावों के मद्देनजर तेदेपा नेताओं को लगता है कि यह विवादित फिल्म पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम