न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट का ‘लक्ष्मी एनटीआर’ पर तत्काल सुनवाई से इंकार, ऑन लाइन लीक हुई फिल्म

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज फिल्म अभिनेता एनटी रामाराव की जिन्दगी पर बनी निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मी एनटीआर’ आंध्रप्रदेश में हाईकोर्ट के फैसले के चलते प्रदर्शित नहीं हो पायी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 5:39:00

सुप्रीम कोर्ट का ‘लक्ष्मी एनटीआर’ पर तत्काल सुनवाई से इंकार, ऑन लाइन लीक हुई फिल्म

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज फिल्म अभिनेता एनटी रामाराव की जिन्दगी पर बनी निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मी एनटीआर’ आंध्रप्रदेश में हाईकोर्ट के फैसले के चलते प्रदर्शित नहीं हो पायी है। वैसे फिल्म देश के अन्य भागों में 29 मार्च को प्रदर्शित हो गई है। एक तरफ जहाँ इस फिल्म के प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच गया है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म अब ऑन लाइन लीक हो गई है। तमिल रॉकर्स ने इस फिल्म के एचडी प्रिंट को ऑन लाइन लीक कर दिया है। निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘लक्ष्मी एनटीआर’ के विवादित कंटेंट पर फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही मुद्दा गरमाया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लक्ष्मी एनटीआर की रिलीज पर तत्काल सुनवाई की मांग करने वाली अर्जी खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये याचिका खारिज कर दी है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में रामगोपाल वर्मा की फिल्म की रिलीज पर 3 अप्रैल तक रोक लगाई है। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को निर्देशक ने राजनीतिक एजेंडा बताया थाञ दूसरी तरफ, मेकर्स के लिए एक नया संकट गहराया है। लक्ष्मी एनटीआर ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म का एचडी प्रिंट तमिलरॉकर्स पर लीक हो गया है। गत 29 मार्च को प्रदर्शित हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं हो पायी है। ऐसे में उसके ऑन लाइन लीक होने से कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा, खासतौर पर आंध्र प्रदेश में। ‘लक्ष्मी एनटीआर’ अभिनेता-राजनेता एनटी रामाराव की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में एनटीआर की जिंदगी में उनकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के प्रवेश के बाद का सफर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

यह फिल्म शुरुआत से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद विवाद गहराया था। निर्माताओं पर आरोप लगा था कि यह फिल्म आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू एनटीआर की छवि को धूमिल करती है। ट्रेलर में एनटीआर ने एन चंद्रबाबू नायडू को सांप कहा और उनपर भरोसा करने को अपनी सबसे बड़ी गलती बताया था। एन चंद्रबाबू एनटीआर के दामाद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम