न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्णा कपूर Funeral: मां के अंतिम संस्कार में नहीं आए ऋषि कपूर, वीडियो कॉल के जरिये रणबीर ने किए अपनी दादी के आखिरी दर्शन

शाम करीब 5.30 बजे कृष्णा राज कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Oct 2018 3:07:43

कृष्णा कपूर Funeral: मां के अंतिम संस्कार में नहीं आए ऋषि कपूर, वीडियो कॉल के जरिये रणबीर ने किए अपनी दादी के आखिरी दर्शन

कपूर खानदान की एक पीढ़ी का आज यानी सोमवार को अंत हो गया। बॉलीवुड के शोमैन, लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां कृष्णा के चेंबूर स्थित घर में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। इसमें अमिताभ बच्चन, काजोल, अनिल कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय दत्त, राकेश रोशन, सैफ अली खान, वरुण धवन, सोनम कपूर, आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी पहुंचीं। शाम करीब 5.30 बजे कृष्णा राज कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भी सभी बड़े स्टार्स शामिल रहे। अमिताभ ने कृष्णा के पैर छूकर उन्हें विदाई दी। वहीं करीना कपूर के आंसू रुक नहीं रहे थे। कृष्णा की बेटी रीमा जैन की भी रोते हुए तस्वीरें आई थीं।

bollywood,raj kapoor,krishna raj kapoor funeral,Kareena Kapoor

मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं। बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। ऋषि की भी तबीयत खराब है और वो यूएस में इलाज करवाने गए हैं। ऋषि के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी अमेरिका में हैं। रणबीर अपनी दादी कृष्णा के काफी करीब थे। उन्हें दादी को आखिरी विदाई ना दे पाने का दुख जरूर होगा। बता दें रणबीर तो नहीं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

bollywood,raj kapoor,krishna raj kapoor funeral,Kareena Kapoor

उन्होंने रणबीर को वीडियो कॉल कर उनकी दादी के आखिरी दर्शन करवाए। बता दें कि कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी। उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं। कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे। कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था। 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा।

bollywood,raj kapoor,krishna raj kapoor funeral,Kareena Kapoor

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल