न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोडी हुई 'केजीएफ-चैप्टर 1', हिन्दी वर्जन से कमाए इतने करोड

गत शुक्रवार को शाहरुख खान की ‘जीरो’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई मूल रूप से कन्नड भाषा में बनी और हिन्दी में प्रदर्शित की गई यश-श्रीनिधी स्टारर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-1’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 5:08:48

100 करोडी हुई 'केजीएफ-चैप्टर 1', हिन्दी वर्जन से कमाए इतने करोड

गत शुक्रवार को शाहरुख खान की ‘जीरो’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई मूल रूप से कन्नड भाषा में बनी और हिन्दी में प्रदर्शित की गई यश-श्रीनिधी स्टारर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-1’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही है और आठवें दिन अर्थात् दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड 25 लाख का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि यह गुरुवार को हुए 2.40 करोड के मुकाबले आधा है। शुक्रवार को कारोबार में आई गिरावट का कारण रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ का प्रदर्शित होना रहा, जिसकी वजह से केजीएफ की स्क्रीन्स व शो में कमी आई है।

यश स्टारर कन्नड फिल्म केजीएफ- चैप्टर 1 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है और 22 करोड से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यश स्टारर इस कन्नड को तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में भी 21 दिसंबर को प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाल जारी रखा है। फिल्म को अपनी रिलीज के आठवें दिन यानि दूसरे शुक्रवार को एक करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया है, फिल्म को दो करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग लगी थी। कोलार गोल्ड फील्ड यानि केजीएफ को अब आठ दिनों में 22 करोड 70 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। हिंदी वर्जन के लिए इस फिल्म को सिर्फ 780 स्क्रीन्स मिली थी, इसके बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन कमाल का है जो ये साबित कर रहा है कि साऊथ की फिल्म होते हुए भी लोगों को इस फिल्म के एक्शन काफी पसंद आ रहे हैं।

kgf chapter 1 box office collection,kgf chapter 1 box office report,kgf box office,kgf collection,kgf hindi collection,kgf chapter 1 hindi collection

केजीएफ का वैश्विक कलेक्शन आठ दिनों में अब 121 करोड 33 लाख रूपये हो गया है। इस फिल्म ने हिंदी में जो बढ़त बनाई हुई है उससे शाहरुख खान की जीरो की चमक फीकी हो गई है क्योंकि किंग खान की इस फिल्म की कमाई उम्मीद से काफ़ी कम रही हैं । केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रीन्स और बाकी भाषाओं की 2460 स्क्रीन्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को पूरा करने में 1000 दिन लगे हैं क्योंकि ये फिल्म दो भागों में बनाई गई है। इसका दूसरा भाग अगले साल प्रदर्शित होगा। फिल्म में यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन और अच्युथ राव ने भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम