न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ गैंगरेप पर गुस्से में बॉलीवुड, तापसी बोलीं - 'तो अब देश में रेप धर्म के आधार पर होने लगे हैं'

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची के रेप और हत्या के तीन महीने बाद इस मामले को लेकर देशभर में माहौल गर्म है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 1:44:46

कठुआ गैंगरेप पर गुस्से में बॉलीवुड, तापसी बोलीं - 'तो अब देश में रेप धर्म के आधार पर होने लगे हैं'

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची के रेप और हत्या के तीन महीने बाद इस मामले को लेकर देशभर में माहौल गर्म है। इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। न सिर्फ राजनितिक पार्टियां, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉस आसिफा ' मुहिम चल रही है। सभी सेलिब्रिटीज लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह इस मुहिम से जुड़े और बच्ची को इंसाफ दिलाएं। बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। 2016 में आई पिंक में एक यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की का किरदार निभाने वाली तापसी पन्नू ने भी कठुआ गैंगरेप मामले पर तीखा सवाल किया है।

तापसी ने ट्वीट में लिखा, ''तो अब देश में रेप धर्म के आधार पर होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखकर तो ऐसा ही लगता है। क्या हम एक दूसरे पर निर्लज्ज होकर उंगली उठाना बंद नहीं कर सकते, हम सबको ये मानना होगा कि पूरे देश ने इस घृणित अपराध को मजाक बना दिया है।''

तापसी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार इस मामले में खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आसिफा को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस मामले पर ट्वीट कर लिखा था कि वह इस घटना से शर्मसार महसूस कर रही हैं। वह इस दिखावटी राष्ट्रवाद और हिंदुवाद से परेशान हो चुकी हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे देश में ऐसा हो रहा है।

वही प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले पर तीखी प्रक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, धर्म और राजनीति की लड़ाई में आसिफा जैसे और कितने मासूम बच्चों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे जागने से पहले और कितने बच्चों को ऐसे अकल्पनीय यातनाओं का शिकार होना पड़ेगा। मैं इन सब से तंग आ चुकी हूं। ये कड़े से कड़ा एक्शन लेने का वक्त है।

अक्षय कुमार ने लिखा, एक सोसाइटी के तौर पर हम सब फिर से नाकाम हुए हैं। आसिफा को लेकर जो भी खुलासे हो रहे हैं उसने मेरे दिमाग को बुरी तरह झकझोर दिया है। जल्द से जल्द इंसाफ होना चाहिए।

<

गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ''संसार में इंसान से ज्यादा निर्दयी जीव और कोई नहीं हो सकता। आसिफा का बलात्कार करने वाले लोग दानव हैं। कोई इतनी छोटी सी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। मेरा सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर भगवान कहां है।''

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक