न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मावत : करणी सेना की सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी को धमकी, अगर वह जयपुर आए तो...

भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए श्री राजपूत करणी सेना ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव के दौरान जयपुर नहीं आने की धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jan 2018 7:47:46

पद्मावत : करणी सेना की सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी को धमकी, अगर वह जयपुर आए तो...

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए श्री राजपूत करणी सेना ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव के दौरान जयपुर नहीं आने की धमकी दी है। सेना ने धमकी दी है कि अगर वह जयपुर आए तो 'बुरी तरह पीटे' जाएंगे। करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि फिल्म को रिलीज करने वालों और फिल्म के समर्थन में कुछ भी बोलने वालों को जयपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करने से वे लोग संतुष्ट नहीं हैं। वे फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध चाहते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में दखल देने का आग्रह करते हुए उनसे इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) केंद्र सरकार के अधीन आता है, इसलिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिये।

उन्होंने शिकायत करते हुए कहा, "भंसाली ने वादा किया था कि फिल्म बनने के बाद सबसे पहले लोकेन्द्र सिंह कल्वी (करणी सेना नेता) और संगठन के अन्य सदस्यों को दिखाई जाएगी। लेकिन, उन्होंने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया तथा घूमर गाना उन्हें बिना दिखाए जारी कर दिया, जो गलत है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिन्दुत्व और मन्दिर की बात केवल वोट पाने के लिए करती है।

करणी सेना के प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह ने कहा कि जयपुर में प्रसून जोशी का 'स्वागत' भी वैसा ही होगा जैसा संजय लीला भंसाली का किया गया था। उन्हें शहर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भंसाली को थप्पड़ पड़ा था, लेकिन जोशी को बुरी तरह पीटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज के खिलाफ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 को बाधित कर दिया गया है।

करणी सेना 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने पर भारत बंद का आह्वान करेगी। लोकेन्द्र सिंह कल्वी उस दिन भारत बंद को प्रभावशाली बनाने के लिए मुम्बई में मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर