न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर कमाल राशिद खान को हुआ पेट में कैंसर, ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर बताई पूरी बात

अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहने वालें कमाल आर खान ने इस बार अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत ही सीरियस बात हम सभी से शेयर की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 9:04:31

एक्टर कमाल राशिद खान को हुआ पेट में कैंसर, ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर बताई पूरी बात

अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बने रहने वालें कमाल आर खान ने इस बार अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत ही सीरियस बात हम सभी से शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें पेट में कैंसर हो गया है और वो तीसरे स्टेज में हैं। बड़े ही दु:ख भरे शब्दों में उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि मैं 1-2 साल और जी पाऊं।

कमाल राशिद खान काफी समय से टीवी शो और फिल्मों की दुनिया से गायब हैं। काफी दिनों से पर्दे से दूर उनकी कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी की खबर नहीं आई है लेकिन अचानक उनके बीमार होने की खबर सामने आई है।

उन्होंने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा है कि, ‘ये कंफर्म है कि मैं पेट के कैंसर से पीड़ित हूं और तीसरे स्टेज में हूं। उम्मीद है कि मेरे पास जीने के लिए 1-2 साल ही और हैं। अब मैं दूसरे का मनोरंजन नहीं कर सकता जो मुझे ये महसूस करा सकते हैं कि मैं बहुत जल्द मरने वाला हूं। मैं किसी की सहानुभूति की वजह से एक दिन भी नहीं जीना चाहता। मैं उन लोगों की प्रशंसा करूंगा, जो मुझे गाली देना फिर भी बंद नहीं करेंगे, मुझसे नफरत करेंगे या प्यार करेंगे जैसा कि वो पहले करते रहे हैं और एक आम इंसान की तरह।’

जताई दो इच्छा

केआरके ने आगे लिखा कि, ‘मैं केवल अपनी दो इच्छाओं की वजह से दु:खी हूं, जिसे मैं पूरा नहीं कर पाऊंगा। पहला ये कि मैं एक निर्माता के तौर पर एक ए ग्रेड की फिल्म बनाना चाहता था और दूसरा मैं अमिताभ बच्चन जी के साथ एक फिल्म में काम करना चाहता था या उनके साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहता था। ये दोनों इच्छाएं भी मेरे साथ ही हमेशा के लिए मर जाएंगी। अब मैं अपने प्यारे परिवार के साथ अपना सारा वक्त बिताऊंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करो या प्यार।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल