न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कमल हासन की अंतिम फिल्म होगी इंडियन-2, इस तरह लेंगे संन्यास!

इंडियन-2 का निर्माण लायका प्रोडक्शन कर रहा है जिसने हाल ही में शंकर के निर्देशन में भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 का निर्माण भी किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 3:25:47

क्या कमल हासन की अंतिम फिल्म होगी इंडियन-2, इस तरह लेंगे संन्यास!

पिछले दिनों मीडिया में कमल हासन की फिल्म इंडियन-2 खासी चर्चाओं में रही है। इस फिल्म को निर्देशक एस. शंकर बनाने जा रहे हैं, जिन्होंने इसका पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया था। वर्ष 1994 में आई ‘इंडियन’ का सीक्वल है शंकर की इंडियन-2। इस फिल्म ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कारोबार किया था। इंडियन-2 का निर्माण लायका प्रोडक्शन कर रहा है जिसने हाल ही में शंकर के निर्देशन में भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 का निर्माण भी किया था।

जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है मीडिया और दर्शकों के मन में एक सवाल उभर कर आ रहा है कि क्या यह फिल्म कमल हासन के अभिनय करियर की अन्तिम फिल्म होगी या फिर वे राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी फिल्मों में लगातार काम करते रहेंगे। कमल हासन फिल्मों के अभिनय के साथ-साथ निर्माता निर्देशक, लेखक, गीतकार, संगीतकार, पटकथाकार के तौर पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों की पटकथाएँ लिखी हैं जिनमें उन्होंने काम नहीं किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने निर्देशन में कई फिल्मों का निर्माण किया है।
वर्ष 1994 में आई कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘इंडियन’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ उस समय की सुप्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी नजर आईं थी। दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को हिन्दी में ‘हिन्दुस्तानी’ के नाम से प्रदर्शित किया गया था। अपने समय में इसके हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर विराट सफलता प्राप्त की थी। 25 साल बाद शंकर अब इसका दूसरा भाग बनाने जा रहे हैं, जिसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल दिखाई देंगी।

फिल्म निर्माता एस. शंकर ने मंगलवार को पोंगल के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘इंडियन 2’ की पहली झलक जारी की, जिसमें अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं। शंकर ने एक ट्वीट के माध्यम से पोस्टर साझा किया और सभी को पोंगल की शुभकामनाएं दीं। पोस्टर के माध्यम से, यह पता चला है कि फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू होगी।

indian 2,kamal hasan,entertainment news

काजल ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने मीडिया से इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह ‘इंडियन 2’ को करियर के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखती हैं। मैं इस परियोजना का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं अपनी भूमिका और कौशल को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जिससे मुझे सीखने का मौका मिलेगा। मैं ‘इंडियन 2’ को अपने करियर के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रही हूं। ‘इंडियन 2’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। फिल्म के बाकी कलाकारों और क्रू का खुलासा होना बाकी है।

कमल हासन के अभिनय से सजी इंडियन-2 को उनकी अन्तिम फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे इस फिल्म के बाद पूरी तरह से अभिनय से संन्यास ले लेंगे और फिर सिर्फ राजनीति के मैदान में दांवपेंच खेलते नजर आएंगे। इस बात का संकेत उन्होंने कुछ दिनों पूर्व अपने एक साक्षात्कार में दिया था।
उन्होंने कहा था कि, वो अभिनय छोड़ रहे हैं। वो एक्टिंग और राजनीति एक साथ नहीं कर सकते। वो अब सिर्फ राजनीति पर ध्यान देंगे। इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोडऩे का फैसला लिया है। कमल हासन के इस साक्षात्कार के चलते ही ऐसा कहा जा रहा है कि शंकर के निर्देशन में बन रही इंडियन-2 उनकी अन्तिम फिल्म होगी। गत वर्ष उनके निर्देशन में बनी फिल्म विश्वरूपम-2 का प्रदर्शन हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम