न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समझ से परे है पाकिस्तान का आतंकवाद प्रायोजित करने का एजेंडा: जावेद अख्तर

जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने यह कदम पाकिस्तान समर्थक आतंकवादी ग्रुप जैश ए मोहम्मद द्वारा भारत के पुलवामा में सैनिकों के ऊपर किए गए आतंकी हमले के बाद विरोध स्वरूप अपना कार्यक्रम रद्द किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 4:11:18

समझ से परे है पाकिस्तान का आतंकवाद प्रायोजित करने का एजेंडा: जावेद अख्तर

कुछ दिनों पूर्व समाचार आए थ कि जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने कला संस्कृति के आदान-प्रदान के तहत अपना पाकिस्तानी दौरा रद्द कर दिया, जिसकी पाकिस्तानियों ने बहुत आलोचना की थी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने यह कदम पाकिस्तान समर्थक आतंकवादी ग्रुप जैश ए मोहम्मद द्वारा भारत के पुलवामा में सैनिकों के ऊपर किए गए आतंकी हमले के बाद विरोध स्वरूप अपना कार्यक्रम रद्द किया था। अब पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने पर जावेद अख्तर ने कहा कि भारत में आतंकवाद प्रायोजित करने का पाकिस्तान का एजेंडा उनकी समझ से परे है। मुम्बई में एक समारोह में शामिल होने पर उन्होंने समारोह से इतर जाकर मीडिया से भारत-पाक सम्बन्धों पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘‘मैं नहीं समझ पाता हूं कि पाकिस्तान का एजेंडा क्या है और वे लगातार आतंकवाद को प्रायोजित करके क्या हासिल करेंगे। यह सभी को पता है कि वे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं, लेकिन लगातार इससे इनकार करते हैं।’’

जावेद अख्तर ने आतंकवादी समूह जैश-ए-महमूद के संस्थापक और नेता मसूद अजहर को लेकर कहा कि उसे भारतीय जेल से तब छोड़ा गया, जब जैश ने भारतीय विमान का अपहरण कर लिया था और उसके बाद वह कैसे कांधार से पाकिस्तान पहुंचा..अगर पाकिस्तान ईमानदार शासन चलाता है तो फिर उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करता। जावेद अख्तर ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बीच दिया है।

मीडिया से बातचीत जारी रखते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि, मैं महसूस करता हूं कि यह स्थिति भारत पर थोपी जा रही है। यह हमारी पसंद नहीं थी, लेकिन जब चीजें आपके नियंत्रण से बाहर चली जाती हैं तो हमें कब तक और कितनी बार शांति बनाए रखनी चाहिए। इसलिए हमें कभी न कभी इसका जवाब देना था। मौजूदा घटनाक्रमों के नतीजे बहुत खतरनाक हैं और पाकिस्तानी अभिनेता और कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना छोटी चीजें है, लेकिन हमारी सीमा पर जो हो रहा है, उसे रोका जाना चाहिए। हमें आतंकवाद पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम