न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर खौला बॉलीवुड स्‍टार्स का खून, कहा- 'भयानक और घृणित, गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'

इस भीषण आतंकी हमले को देख कर बॉलीवुड एक्‍टर्स काफी गुस्‍से में हैं और सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 8:46:00

जम्मू-कश्मीर : CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर खौला बॉलीवुड स्‍टार्स का खून, कहा- 'भयानक और घृणित, गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 42 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं बहुत से जवानों को काफी चोटें भी आई हैं। गुरुवार को पुलवामा (Pulwama) में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार पुलवामा के अवंतिपोरा में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर विस्‍फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ की बस से भिड़ा दिया गया। इस बस में 44 जवान सवार थे। जैश ए मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammed) के फिदायीन आंतकी आदिल अहमद डार ने यह हमला किया। आतंकी आदिल ने जिस गाड़ी से टक्कर मारी उसमें 350 किलो विस्फोटक थे।

बता दें कि इस काफिले में करीब 2500 से भी ज्‍यादा जवान थे जिनकी मौत की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। इस भीषण आतंकी हमले को देख कर बॉलीवुड एक्‍टर्स काफी गुस्‍से में हैं और सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत पर अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने क्‍या कहा, आइये जानें...

दिल दहला देने वाली इस घटना पर बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन ने लिखा है- भयानक और घृणित। गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं, अभिषेक बच्‍चन ने लिखा है- #Pulwama से आई ऐसी ही भयानक खबर। आज जब लोग प्यार का जश्न मना रहे हैं, तो नफरत उसे और बदसूरत बना देती है। शहीदों और उनके परिवारों के लिए मेरे विचार और प्रार्थना।

इस दुखद घटना पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भला कहां पीछे रहने वाले थे। उन्‍होंने भी सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवारों को सांत्वना दी और कहा कि हमें इस घटना को भूलने देना नहीं है। सेलेब्‍स के अलावा कवि कुमार विश्वास ने सरकार और इन हमलों पर होने वाली राजनीति पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि 'सियासतदानों, मत बार-बार देश का सब्र खोदिए, अब इन कुत्तों की कब्र खोदिए..बस'।

pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack,bollywood,bollywood celebs,arjun kapoor,pulwama attac,pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack

सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा है कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack,bollywood,bollywood celebs,arjun kapoor,pulwama attac,pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack

जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए ‘बर्बर हमले' को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुरुवार को कहा कि हमे उम्मीद है इसके लिए जो जिम्मेदार है, उसे न्याय के दायरे में लाया जाएगा और इस भयावह कृत्य के लिए दोषियों को दंडित किया जायेगा।

pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack,bollywood,bollywood celebs,arjun kapoor,pulwama attac,pulwama terror attack,pulwama,pulwama attack

यह आतंकवादी हमला श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर हुई। घटना में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज 10-12 किलोमीटर दूर, यहां तक कि पुलवामा से जुड़े श्रीनगर के कुछ इलाकों तक भी सुनाई दी। तबाही का ऐसा खौफनाक मंजर देख स्थानीय निवासियों का खून जम गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना में शहीद हुए जवानों के क्षत विक्षत शव जम्मू कश्मीर राजमार्ग में बिखर गए। कुछ शवों की हालत तो इतनी खराब है कि उनकी शिनाख्त में काफी वक्त भी लग सकता है। विस्फोट की आवाज सुनाई देते ही लोग यहां वहां भागने लगे। घटनास्थल से 300 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित लेथपुर बाजार के दुकानवाले अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरा कर भाग गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम