न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jaipur Literature Festival 2019 : अश्लील गानों को हिट बनाने के लिए दर्शकों को क्लीन चिट नहीं : शबाना आजमी

इस मौके पर शबाना आजमी ने कहा कि, मैं दर्शकों को गलत लफ्जों वाले गानों को सुपरहिट बनाने के लिए क्लीन चिट बिलकुल नहीं दूंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 1:26:19

Jaipur Literature Festival 2019 : अश्लील गानों को हिट बनाने के लिए दर्शकों को क्लीन चिट नहीं : शबाना आजमी

जेएलएफ (जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल Jaipur Literature Festival 2019) के सेशन जान निसार और कैफी में शिरकत करते हुए जहाँ जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने दर्शकों को अपनी टिप्पणियों से सोचने पर मजबूर किया वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी कुछ ऐसा कहा, जिससे बॉलीवुड के वर्तमान गीतों को लेकर एक तीखी बहस होने की संभावना बन जाती है।

इस मौके पर शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने कहा कि, मैं दर्शकों को गलत लफ्जों वाले गानों को सुपरहिट बनाने के लिए क्लीन चिट बिलकुल नहीं दूंगी। शादियों में छोटे-छोटे ‘बच्चे मैं तंदूरी मुर्ग हूँ गटक जा मुझे अल्कोहल से....’ जैसे अश्लील गीतों पर डांस करते हैं। बच्चों के इस सेक्सुअलाइजेशन के लिए पेरेंट्स ही जिम्मेदार हैं।

घरों के लिए किताबें इंटीरियर डेकोरेटर खरीदते हैं, पेरेंट्स नहीं

वहीं जावेद अख्तर का कहना था कि आजकल कितने पेरेंट्स खुद किताबें पढ़ते हैं या अपने बच्चों को किताबें खरीदकर देते हैं या पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के कंसर्ट में लेकर जाते हैं। ऐसा हो तो पेरेंट्स के साथ क्लासिकल कंसर्ट में बच्चे चाहे बोर हों, लेकिन उनके शौक की इज्जत करते हैं और आगे जाकर खुद उस शौक से जुड़ जाते हैं। आजकल तो हाल यह है कि घरों में सजावट के लिए किताबें भी अब इंटीरियर डेकोरेटर खरीदते हैं, वो भी सोफे और परदे से मैच करती हुई।

jaipur literature festival 2019,jlf 2019,javed akhtar,shabana azmir

मंच पर उपस्थित शबाना आजमी ने इस मौके पर अपने पिता व प्रोग्रेसिव राइटर्स में से एक कैफी आजमी की नज्म ‘औरत’ की पंक्तियाँ सुनाते हुए बताया कि कैसे उस जमाने में प्रोग्रेसिव राइटर्स मूवमेंट से जुड़े शायर इंकलाब ही नहीं मुहब्बत पर भी बेहद शिद्दत के साथ लिखते थे। अपने पिता कैफी आजमी की 70 साल पहले लिखी इस नज्म में साफ दिखता है कि वे औरत और मर्द में फर्क नहीं करते थे। इसी नज्म को सुनकर उनकी माँ शौकत आजमी ने कैफी से शादी करने का फैसला लिया था। शबाना आजमी ने अपने पिता की जो नज्म सुनाई वो कुछ इस प्रकार है—

कद्र अब तक तेरी तारीख ने जानी ही नहीं
तुझ में शोले भी हैं बस अश्क-फिशानी ही नहीं
तू ह$की$कत भी है दिलचस्प कहानी ही नहीं
तेरी हस्ती भी है इक चीज़ जवानी ही नहीं
अपनी तारी$ख का उनवान बदलना है तुझे
उठ मेरी जान! मेरे साथ ही चलना है तुझे. . . .

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम