न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

B'Day Spcl जगजीत सिंह से जुडी रोचक और अनजानी बातें

 जब भी कभी लफ्जों पर कोई गजल आती हैं तो जहन में एक ही नाम आता है 'जगजीत सिंह'।आइये जानते हैं उनकी इन अनछुए पहलुओं के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Feb 2018 3:21:41

B'Day Spcl जगजीत सिंह से जुडी रोचक और अनजानी बातें

भारतीय संगीत में जगजीत सिंह का बहुत बड़ा योगदान हैं। जब भी कभी लफ्जों पर कोई गजल आती हैं तो जहन में एक ही नाम आता है 'जगजीत सिंह'। एक ऐसी शख्सियत थे जिनकी आवाज दिल की गहराइयों को छू जाती थी। जगजीत सिंह ने इस दुनिया में अपना पहला कदम 8 फरवरी, 1941 को रखा। एक संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने 10 अक्टूबर, 2011 को आखिरी सांस ली थी। आज जगजीत सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी से जुडी कुछ रोचक और अनजानी बातें, तो आइये जानते हैं उनकी इन अनछुए पहलुओं के बारे में।

* जगजीत सिंह ने रेडियो और स्टेज पर गाना शुरू कर दिया था फिर भी उनके पिता की इच्छा थी कि वे इंजीनियर बनें। इसके अलावा उनके पिता चाहते थे कि वे ऑफिसर बन जाएं।

B'Day Spcl जगजीत सिंह से जुडी रोचक और अनजानी बातें

* जगजीत सिंह ने गुरुद्वारों में संगीत सीखा, साथ ही वे प्रसिद्ध संगीतकार पं छगनलाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान के शिष्य भी रहे। जालंधर में कला की डिग्री में अध्ययन करते हुए जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाने और संगीत देने का काम करना शुरू कर दिया था। जगजीत सिंह ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

* अपने संघर्ष के दिनों के दौरान जगजीत सिंह को गुजराती फिल्म में हीरो की भूमिका का ऑफर मिला था। उन्होंने बड़ी विनम्रता से इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया था क्योकि वह गायन करना चाहते थे। हालांकि बाद में वह उन्होंने इस फिल्म में एक गुजराती भजन गाया था। मोहम्मद रफी उनके आइडियल थे जालंधर में ऑल इंडिया रेडियो पर वह अक्सर रफी के गीत गाने के लिए इस्तेमाल करते थे।

* जगजीत सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अपने बचपन में उन्होंने लालटेन में पढ़ाई की। जिसकी एक वजह उनके गांव में बिजली का न होना भी था। मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में जगजीत सिंह शादियों में परफॉर्म कर अपना गुजारा करते थे। जब जगजीत सिंह की मुलाकात उनकी पत्नी चित्रा सिंह से पहली बार 1967 में हुई, तब उनका संघर्ष का दौर जारी था। चित्रा ने अपने पति को तलाक देकर जगजीत सिंह से शादी की थी।

* जगजीत सिंह अकेले संगीतकार और गायक है जिन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिखित गीत रिकॉर्ड किए है। नई दिशा को 1999 में और 2002 में संवेदना यह दो एल्बम थी। संवेदना एल्बम के गीत क्या खोया क्या पाया गीत के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और यश चोपड़ा एक साथ आएं थे। इस गीत की वीडियो को चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया था। शाहरुख खान ने प्रदर्शन किया था और बच्चन ने इसे बयान किया था।

* जगजीत सिंह के बेटे विवेक की मृत्यु 1990 में एक कार एक्सीडेंट में हो गई। उस समय वह 21 साल का था। इस दुर्घटना ने जगजीत सिंह और उनकी पत्नी को अंदर से तोड़ दिया।

* जगजीत सिंह ने 2011 में यूनाइटेड किंग्डम का टूर खत्म किया था। उन्हें मुंबई में शो करना था, तब वे 23 सितंबर 2011 को सेरेब्रल हेमरेज से ग्रसित हो गए। जगजीत सिंह करीब 2 हफ्ते कोमा में रहे और 10 अक्टूबर 2011 को उनकी मृत्यु हो गई। जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने उनके पुत्र विवेक के एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाने के बाद से गाना बंद कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज