न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला दिवस पर पोती आराध्‍या और नातिन नव्या की तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने महिलाओं को दिया ये खास मैसेज

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन ने कुछ पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 12:51:25

महिला दिवस पर पोती आराध्‍या और नातिन नव्या की तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने महिलाओं को दिया ये खास मैसेज

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन ने कुछ पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस पोस्‍ट में अपने परिवार की महिलाओं के फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने नारी शक्ति और स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की एक तस्वीर शेयर की है।

महिला दिवस के खास अवसर पर अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ-साथ एक यू-ट्यूब लिंक भी शेयर किया है। लिंक में एक वीडियो है, जिसमें अमिताभ बच्चन स्वयं नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस वीडियो में स्वच्छ भारत अभियान की बात करते दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को खास मैसेज देते हैं।

अपने मैसेज में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “आप सभी बहनों को मेरा नमस्कार, बहनें कहूं या स्वच्छाग्रही कहूं। या फिर स्वच्छता संग्राम की रानी लक्ष्मीबाई कहूं। आपसे बेहतर बूढ़ी मां की तकलीफ को कौन समझेगा?” अमिताभ बच्चन यहां महिलाओं के बाहर शौच जाने को लेकर बात करते हैं। अमिताभ बच्चन कहते हैं, “क्या तकलीफ होती है जब सूर्य निकलने से पहले उठना पड़ता है अंधेरे में। जैसे कोई अपराध करने जाना हो। क्या तकलीफ होती है उन कटीली झाड़ियों में जगह देख कर बैठने की, बिच्छू, सांप कीड़े-मकोड़ों पर नजर टिकाए रखने की। इंतजार करते हुए कि कब अंधेरा होगा और बाहर जा पाएंगे। क्या तकलीफ होती है जब 20 मिनट की इस प्रक्रिया में कई बार उठना पड़ता है, जब मोटरसाइकिल की लाइट चमकती है। और गर्दन झुकानी पड़ती है, जैसे कोई अपराध किया हो।

अमिताभ बच्चन अपने इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को बदलाव के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अमिताभ कहते हैं, “हमें विश्वास है कि आप सुधारेंगे-घर से गांव, गांव से जिले और जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश। आपकी इस क्रांति को मेरी हार्दिक शुभेच्छा और शत-शत नमन।

पोस्‍ट पर लोगों ने उठाए सवाल

बिग बी के पोस्‍ट में हुई एक कमी ने तुरंत लोगों का ध्‍यान खींचा और सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। दरअसल अमिताभ बच्‍चन ने महिला दिवस पर शेयर किए गए इस पोस्‍ट में अपनी पोती अराध्‍या, नातिन नव्‍या नवेली नंदा, पत्‍नी जया बच्‍चन और बेटी श्‍वेता बच्‍चन के फोटो शेयर किए। लेकिन उनके इस पोस्‍ट में ऐश्‍वर्या नजर नहीं आईं। महिलाओं के सम्‍मान पर बात करते इस पोस्‍ट में बहू ऐश्‍वर्या के न होने पर लोगों ने तुरंत बिग बी से सवाल पूछने शुरू कर दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह