न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण की कॉफी पड़ी भारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पंड्या और राहुल

सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणी करना क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को भारी पड़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jan 2019 7:36:31

करण की कॉफी पड़ी भारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पंड्या और राहुल

सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणी करना क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को भारी पड़ गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों खिलाड़ी भारत वापस लौटेंगे। टीवी कार्यक्रम कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर गयी टिप्पणियों के लिये जांच लंबित होने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया गया। प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी आपत्तिजनक टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था। वे अभी भारतीय टीम के साथ एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के लिये आस्ट्रेलिया में हैं लेकिन उन्हें स्वदेश लौटना होगा। इन दोनों को सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिये टीम में भी नहीं चुना गया था। राय ने कहा,'पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है।’

यह फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना इडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है। इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी।

कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था।'

कार्यक्रम में की गयी इन दोनों की टिप्पणियों की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी निंदा की। उन्होंने इसे अनुचित बताया।
पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे।

विराट पहले ही कह चुके थे कि उनके पास रवींद्र जडेजा के रूप में विकल्प उपलब्ध है जो बतौर ऑलराउंडर अंतिम एकादश में पंड्या की जगह ले सकते हैं। पंड्या की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया ने जडेजा को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया था।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा था कि टीम इंडिया का इस विवाद तरह की टिप्पणी से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों द्वारा की गई टिप्पणी व्यक्तिगत है। हम बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के परिपेक्ष्य में प्रतिबंध के निर्णय से ड्रेसिंग रूम की सोच में कोई बदलाव नहीं आएगा। हम जिस तरह की क्रिकेट खेलते आए हैं खेलते रहेंगे। इस बारे में बोर्ड अपना अंतिम निर्णय सुना दे उसके बाद ही हम मैच के लिए टीम कॉम्बिनेशन तय करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती। आपको बैठकर इंतजार करना होता है कि क्या होने वाला है। संयोजन और टीम संतुलन के नजरिये से, हां जब इस तरह की कुछ चीज होती है तो आपको सोचना होता है कि अब आपको किस संयोजन के साथ उतरने की जरूरत है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम