न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Oscar 2019 : ग्रीन बुक सर्वश्रेष्ठ फिल्म, रामी मालेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ओलिविया कॉलमैन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रेजिना किंग बनी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

रविवार रात को लांस एंजेलिस में आयोजित हुए 91वें एकेडमी पुरस्कारों में जहाँ फिल्म ‘ग्रीन बुक’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपनी झोली में डाला, वहीं अभिनेता रामी मलिक ने फिल्म ‘बोहेमियन रैपसोडी’ और अभिनेत्री रेजिना किंग ने फिल्म ‘इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर हासिल किया है। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award)है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 2:44:35

Oscar 2019 : ग्रीन बुक सर्वश्रेष्ठ फिल्म, रामी मालेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ओलिविया कॉलमैन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और रेजिना किंग बनी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

रविवार रात को लांस एंजेलिस में आयोजित हुए 91वें एकेडमी पुरस्कारों में जहाँ फिल्म ‘ग्रीन बुक’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपनी झोली में डाला, वहीं अभिनेता रामी मलिक ने फिल्म ‘बोहेमियन रैपसोडी’ और अभिनेत्री रेजिना किंग ने फिल्म ‘इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर हासिल किया है। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award)है।

‘ग्रीन बुक’ ने 91वें अकेडमी अवॉड्र्स में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार जीता है। इसे ‘रोमा’, ‘अ स्टार इज बॉर्न’ और ‘बोहेमियन रैपसोडी’ से कड़ी टक्कर मिली। ‘ब्लैक पैंथर’, ‘ब्लैकक्लैन्जमैन’, ‘द फैवरेट’ और ‘वाइस’ भी नामांकित फिल्मों में शामिल थीं।

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट के एम्बलिन एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘ग्रीन बुक’ की कहानी इटैलियन-अमेरिकन बाउंसर और अफ्रीकन-अमेरिकन क्लासिकल पियानिस्ट के बीच सच्ची दोस्ती और रिश्ते पर आधारित है।

निर्माता जिम बर्क ने रविवार रात कहा, हमने यह फिल्म प्यार और सम्मान के साथ बनाई है और यह सब पीट फेरली के निर्देशन में हुआ। फेरली ने अभिनेता विगो मोर्टेसन का विशेष रूप से आभार जताया और कहा, वह सही हैं, यह पूरी कहानी हमारे मतभेदों के बावजूद प्यार और एक-दूसरे से प्रेम करने के बारे में है..और इस सच्चाई को जानने के बारे में है कि हम कौन हैं, हम सब समान हैं।

निर्माता चाल्र्स बी. वेस्लर ने कहा कि वह इस अवॉर्ड को अपनी बेहतरीन दोस्त कैरी फिशर को समर्पित करना चाहते हैं। फिल्म ने सहायक अभिनेता (मेहर्शाला अली) और ओरिजनल पटकथा का ऑस्कर भी जीता।

hollywood,oscar,oscar award 2019,green book,rami malek,olivia colman,regina king,oscar award 2019 winners list

रेजिना किंग ने जीता अपना पहला ऑस्कर

अमेरिकी अभिनेत्री रेजिना किंग ने फिल्म ‘इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर हासिल किया है। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। ‘सीएनएन’ के अनुसार, रेजिना ऑस्कर और प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीतने वाली तीसरी अश्वेत अभिनेत्री हैं। बेरी जेनकिन्स द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘इफ बेल स्ट्रीट कुड टाक’ जेम्स बाल्डविन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। रेजिना मंच पर क्रिस इवांस के साथ पहुंची। उन्होंने इस दौरान अपनी मां और बाल्डविन को धन्यवाद दिया।

उन्होंने अपनी मां को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि ईश्वर हमेशा दयालु होते हैं। वह इस दौरान काफी भावुक नजर आईँ। इस पुरस्कार के लिए रेजिना का मुकाबला एमी एडम्स (वाइस), मरीना डी टैवीरा (रोमा) और रैचेल वीस्ज व एम्मा स्टोन (द फेवरेट) के साथ था।

hollywood,oscar,oscar award 2019,green book,rami malek,olivia colman,regina king,oscar award 2019 winners list

ओलिविया कॉलमैन ने अपना पहला ऑस्कर जीता

फिल्म ‘द फेवरेट’ की अभिनेत्री ओलिविया कॉलमैन ने 91वें अकेडमी अवॉड्र्स समारोह में लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। इस मौके पर वह भावुक हो गईं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, कॉलमैन ने ग्लेन क्लोज को पछाडक़र यह अवॉर्ड अपने नाम किया। क्लोज फिल्म ‘द वाइफ’ के लिए नामांकित हुई थीं। कॉलमैन ने कहा, यह वास्तव में घबराहट भराहै..यह खुश कर देने वाला है। मुझे ऑस्कर मिल गया।

इस पुरस्कार के लिए कॉलमैन का मुकाबला यालिट्जा अपेरिसियो (रोमा), क्लोज (द वाइफ), लेडी गागा (अ स्टार इज बॉर्न) और मेलिसा मैकार्थी (कैन यू एवर फॉरगिव मी) से था।
पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान कॉलमैन ने अपनी सह कलाकारों रेचल वाइस्ज और एमा स्टोन का भी आभार जताया। उन्होंने ग्लेन क्लोज को अपनी आदर्श बताया और कहा, ग्लेन क्लोज, आप लंबे अरसे से मेरी आदर्श रही हैं। कॉलमेन ने ‘द फेवरेट’ में क्वीन ऐनी का किरदार निभाया है। भारत में फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा इसे एक मार्च को रिलीज किया जा रहा है।

hollywood,oscar,oscar award 2019,green book,rami malek,olivia colman,regina king,oscar award 2019 winners list

रामी मालेक ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार

अमेरिकी अभिनेता रामी मालेक को फिल्म ‘बोहेमियन रैपसोडी’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। फिल्म में उन्होंने दिवंगत फ्रेडी मर्करी की भूमिका को बखूबी निभाया है। फिल्म की कहानी मर्करी और उनके बैंड क्वीन के इर्द-गिर्द घूमती है। मालेक ने बैंड का आभार जताया और उन्हें इससे जुड़ा एक ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान अपने भाषण में आप्रवासियों के संघर्ष और हॉलीवुड में बदलते समय का जिक्र किया। मंच पर पुरस्कार ग्रहण करने पहुंचे मालेक ने कहा, हे भगवान।

उन्होंने कहा, ‘मेरी मां यही कहीं है। मैं आपसे प्यार करता हूं। मैं अपने परिवार का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पिताजी को यह देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे यकीन है कि वह मुझे देख रहे हैं। यह एक विस्मरणीय क्षण है। मैं आप सभी की बहुत सराहना करता हूं। जिन्होंने मुझे मौका दिया और यहां पहुंचने में मदद की। हो सकता है कि मैं शायद स्पष्ट पसंद नहीं रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काम कर गया। फॉक्स और हर उस शख्स का धन्यवाद जिसने मुझ पर भरोसा किया। यह कुछ ऐसा है जिसे में ताउम्र सहेज कर रखूंगा।’

मालेक जिनकी जड़ें मिस्त्र और अमेरिका से जुड़ी हैं उन्होंने मंच पर मर्करी को याद किया। उन्होंने कहा, हमने एक समलैंगिक व्यक्ति, एक अप्रवासी व्यक्ति के बारे में फिल्म बनाई, जिसने अपना जीवन खुद की शर्तो पर जिया। उन्होंने क्रिश्चियन बेल (वाइस), ब्रैडली कूपर (अ स्टार इज बॉर्न), विलेम डेफो (एट एटर्निटीज गेट) और विगो मोर्टेंसन (ग्रीन बुक) को पछाडक़र यह पुरस्कार अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल