न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स एंडगेम’: बनी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई वाली हॉलीवुड फिल्म, टूटेगा इस फिल्म का रिकॉर्ड

गत 26 अप्रैल को भारत में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 02 May 2019 3:34:25

‘एवेंजर्स एंडगेम’: बनी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई वाली हॉलीवुड फिल्म, टूटेगा इस फिल्म का रिकॉर्ड

गत 26 अप्रैल को भारत में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने 6 दिन के सफर में इस फिल्म ने भारत में 243.80 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। 7वें दिन यह फिल्म भारत की इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (244.06) को पीछे छोडऩे में सफल हो जाएगी। इसके अतिरिक्त यह भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में पहले पायदान पर आ गई है। इसके बाद दूसरे नम्बर एवेंजर्स सीरीज की ही ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ आती है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 222.69 करोड़ का कारोबार किया था।

एवेंजर्स एंडगेम मार्वल की अब तक की सबसे लंबी अवधि की फिल्म है। इसकी अवधि 3 घंटा 2 मिनट है। हॉलीवुड फिल्में आम तौर पर डेढ़ से पौने दो घंटे लम्बी होती हैं। 2 घंटे की फिल्म को भी वहां लंबा माना जाता है। ऐसे में एवेंजर्स एंड गेम की इस अवधि को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। इसके प्रीक्वल एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर की अवधि 2 घंटा 40 मिनट थी।

avengers,avengers endgame,avengers endgame box office report,uri the surgical strike,uri box office report,entertainment,hollywood,bollywood

एवेंजर्स एंड गेम में 22 से अधिक सुपरहीरोज अंतरिक्ष की गहराइयों से आये शक्तिशाली दुश्मन थैनोस से निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। थैनोस के खिलाफ एवेंजर्स की टीम को इस बार कैप्टन मार्वल और एंटमैन ने ज्वाइन किया है, जो सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं। इसके प्रीक्वल में दिखाया गया था कि एवेंजर्स की टीम ने गार्जिंयस ऑफ गैलेक्सी के साथ मिलकर टाइटन से आये थैनोस को रोकने की कोशिश की थी, जो 6 इनफिनिटी स्टोंस जमा करके ब्रह्मांड को फिर से संतुलित करने की कोशिश में जुटा था। दो इनफिनिटी स्टोंस धरती पर थे। एक डॉक्टर स्ट्रैंजर के पास, जबकि दूसरा विजन के पास था। एवेंजर्स और थैनोस के बीच भीषण लड़ाई होती है। एवेंजर्स जंग हार जाते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके गायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल का इंतजार बढ़ा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम