न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्वल यूनिवर्स ने शेयर किया ‘आयरन मैन’ का इमोशन्स से भरा आखिरी संदेश

गत 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई मार्वल स्टूडियो की ‘एवेंजर्स एंड गेम’ ने विश्व भर में कमाई का नया इतिहास बनाते हुए स्वयं को कालजयी फिल्मों में शामिल करवा लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 24 May 2019 7:21:08

मार्वल यूनिवर्स ने शेयर किया ‘आयरन मैन’ का इमोशन्स से भरा आखिरी संदेश

गत 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई मार्वल स्टूडियो की ‘एवेंजर्स एंड गेम’ ने विश्व भर में कमाई का नया इतिहास बनाते हुए स्वयं को कालजयी फिल्मों में शामिल करवा लिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों को न सिर्फ अपने साथ जोड़ा अपितु अपने अन्त से दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से दर्शक इस बात को पचा नहीं पाए हैं कि उनका सबसे प्यारा सुपर हीरो ‘आयरन मैन’ अब नहीं रहा है। अब उन्हें इस किरदार को दोबारा देखना मुश्किल नजर आ रहा है। ‘एंडगेम’ दर्शकों के लिए काफी भावनात्मक साबित हुई। ‘आयरनमैन’ का मर जाना दर्शकों को काफी दुखी कर गया। वे इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनका फेवरिट आयरनमैन फिल्म के अंत में मर गया। अब मार्वेल यूनिवर्स की तरफ से आयरनमैन उर्फ टोनी स्टार्क का आखिरी संदेश पोस्ट किया गया है।

टोनी स्टार्क की ओर से लिखा गया है, ‘हर कोई हैपी एंडिंग चाहता है। है न। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। शायद इस बार न हो। जब आप इसे दोबारा प्ले करेंगे तो मुझे उम्मीद है कि तब कोई जश्न होगा। मुझे उम्मीद है कि परिवार एक बार फिर साथ होंगे, मुझे उम्मीद है कि सब वापस मिलेगा और यह ग्रह पहले की तरह सामान्य हो चुका होगा। क्या दुनिया थी यह! अगर आज से 10 साल पहले कोई हमसे कहता कि हम अकेले नहीं हैं तो मैं इतना हैरान नहीं होता, लेकिन लेकिन वहां से अच्छी और बुरी ताकतें आमने-सामने आईं। सच्चाई यही है कि हमें आगे बढऩे का रास्ता तलाशना होगा। मैंने सोचा कि मैं पहले ही एक ग्रीटिंग मेसेज रिकॉर्ड कर लूं ताकि अगर मेरी मौत हो गई तो इसे सुना जा सके। सच कहूं तो मौत कभी अचानक नहीं होती है। इस बार हम समय में यात्रा कर रहे हैं और कल को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जिंदा वापस लौटने की संभावना न के बराबर है और यह सोचकर मैं बहुत दिमाग लगा चुका। फिर भी जाना ही तो एक हीरो वाली बात है।

अंत सफर का ही एक हिस्सा है। वैसे, मैं इतना क्यों सोच रहा हूं। सबकुछ ठीक हो जाएगा और जैसा होना चाहिए, वैसा ही होगा। लव यू 3000- टोनी स्टार्क’ टोनी स्टार्क ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उसने अगली पीढ़ी को संदेश दिया है। टोनी का कहना है, ‘यह मेरे बारे में नहीं है। यह तुम्हारे बारे में नहीं है। यह हमारे बारे में भी नहीं है। यह एक विरासत के बारे में है। यह उस बारे में है कि हम क्या चुनते हैं और हम आने वाली पीढिय़ों के लिए क्या छोडक़र जाते हैं।’

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल