न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले पाइरेसी का शिकार हुई 'Avengers Endgame', Tamil Rockers ने लीक की पूरी फिल्म

लेकिन फिल्म रिलीज से पहले पाइरेसी का शिकार हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, TamilRockers.com नाम की एक पाइरेसी वेबसाइट ने इस फिल्म को लीक कर दिया है। कहा जा रहा है कि तमिल रॉकर्स ने अपनी वेबसाइट पर इस फिल्म को लीक कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 9:34:15

रिलीज से पहले पाइरेसी का शिकार हुई 'Avengers Endgame', Tamil Rockers ने लीक की पूरी फिल्म

हॉलिवुड फिल्म 'अवेंजर्स: एंडगेम' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और दर्शकों की इस फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरों में जबरदस्त इजाफा किया गया है। फिल्म की अडवांस बुकिंग में ही लगभग सभी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। भारत में किसी फिल्म के टिकट इतने महंगे कभी नहीं बिके, जितनी कीमत पर ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के टिकट बेचे जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, देश के बड़े शहरों में फिल्म का एक टिकट 2400 रुपये तक बिक रहा है, जो सबसे महंगा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रदर्शन के दिन सुबह के सारे शोज हाउसफुल हो चुके हैं। हालांकि मुंबई में आईमैक्स में एक टिकट की कीमत 1700 के आस-पास है। मुंबई के मलाड इलाके में स्थित आइनॉक्स में दोपहर 1:30 बजे से रात 9 बजे के शो की टिकटें 1200 रुपये तक में बेची जा रही हैं। अंधेरी के पीवीआर में एक टिकट का दाम 200 से 1000 रुपये तक रखा गया है।

avengers endgame,avengers endgame online leaked,tamil rockers leaked avengers endgame,hollywood,hollywood news in hindi

लेकिन फिल्म रिलीज से पहले पाइरेसी का शिकार हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, TamilRockers.com नाम की एक पाइरेसी वेबसाइट ने इस फिल्म को लीक कर दिया है। कहा जा रहा है कि तमिल रॉकर्स ने अपनी वेबसाइट पर इस फिल्म को लीक कर दिया है। इस संबंध में फैंस ने कई स्क्रीनशॉट्स तक ट्विटर पर शेयर किए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों से गुजारिश की थी कि वे इस फिल्म से जुड़े स्पॉइलर्स व अन्य जानकारी लीक न करें। इंडियाटाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले ही 'अवेंजर्स: एंडगेम' से जुड़े कुछ विडियो लीक हुए थे और अब Tamil Rockers की वेबसाइट पर पूरी की पूरी फिल्म उपलब्ध है।

'अवेंजर्स: एंडगेम' से पहले TamilRockers.com हॉलिवुड के अलावा कई बॉलिवुड और साउथ की फिल्में भी लीक कर चुकी है। पिछले साल यानी 2018 में इस वेबसाइट को चलाने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन फिल्मों के लीक मामले में कोई कमी नहीं आई। इससे पहले भी दिसंबर 2016 और सितंबर 2017 में इसके मालिक गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार Tamil Rockers Website को कई बार ब्लॉक कर चुकी है लेकिन यह वेबसाइट नए डोमेन नाम और आईपी एड्रेस के साथ फिर सक्रिय हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल