आगामी 26 अप्रैल को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की सबसे बड़ी सफल फ्रेंचाइजी ‘एवेंजर्स’ की अन्तिम कड़ी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक जो रूसो फिल्म के प्रचार के लिए इन दिनों भारत की फिल्म नगरी मुम्बई में मीडिया से लगातार बातचीत कर रहे हैं। हॉलीवुड फ्रेंचाइजी ‘एवेंजर्स’ का भारत कितना दीवाना है इसका ज्वलंत उदाहरण इस फिल्म के निर्देशक जो रूसो के उस बयान से मिलता है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘इंडियन मार्केट बहुत ज्यादा अहमियत रखता है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ मार्केट है। यह इतना महत्त्वपूर्ण है कि यह हमारे प्रेस टूर का पहला स्टॉप है। हम अपनी फिल्म के बारे में बात करने सबसे पहले यही आए हैं।














