न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ के पार हुई ‘एवेंजर्स एंडगेम’, बने नए रिकॉर्ड, तोडऩा मुश्किल

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 01 May 2019 7:44:20

200 करोड़ के पार हुई ‘एवेंजर्स एंडगेम’, बने नए रिकॉर्ड, तोडऩा मुश्किल

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यही हिन्दी सिनेमा के लिए नया टारगेट बन गया है। हालांकि इतना व्यवसाय करना किसी भी हिन्दी फिल्म के लिए असम्भव प्रतीत होता है। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ ही कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह हॉलीवुड/बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। सुपरहीरोज से सजी फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 26.10 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 215.80 करोड़ का हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार और गुरुवार को भी यह फिल्म इसी तरह से अपनी रफ्तार जारी रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन में 270 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी।

एवेंजर्स एंडगेम ने सभी हिंदी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉड्र्स को तोड़ दिया है। चौथे दिन फिल्म की कमाई 31.05 करोड़ रही थी, वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 26.10 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। एवेंजर्स एंडगेम ने हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत में नए रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं। एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 53.10 करोड़ की कमाई की। भारत में कमाई के मामले में फस्र्ट डे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के नाम था। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हालांकि इन दोनों फिल्मों से पहले दिन ज्यादा कारोबार करने के मामले में निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2’ सबसे आगे है। इस फिल्म ने पहले दिन पूरे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। एवेंजर्स एंडगेम और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दोनों का पूरे भारत का कारोबार मिलाकर भी ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। एवेंजर्स एंडगेम भारत में हाईएस्ट हॉलीवुड ओपनर फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम्स ने अपनी रिलीज के तीन दिनों में 157 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि एंडगेम का निर्देशन रूसो ब्रदर्स (जो और एंथोनी) ने किया है। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन और ब्री लार्सन आदि शामिल हैं।

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम