न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड की पहली 3 घंटे से ज्यादा लम्बी फिल्म होगी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, सीरीज का तोड़ा रिकॉर्ड

आगामी 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स : एंडगेम को लेकर एक बड़ी सूचना सामने आ रही है जिसके अनुसार यह फिल्म मार्वेल स्टूडियो की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 12:41:56

हॉलीवुड की पहली 3 घंटे से ज्यादा लम्बी फिल्म होगी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, सीरीज का तोड़ा रिकॉर्ड

आगामी 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स : एंडगेम को लेकर एक बड़ी सूचना सामने आ रही है जिसके अनुसार यह फिल्म मार्वेल स्टूडियो की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होगी। इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 2 मिनट की है और यह अपनी प्रीक्वल फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी। ‘इनफिनिटी वॉर’ की अवधि 2 घंटे 40 मिनट था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। अब यह रिकॉर्ड ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम हो गया है।

avengers end game,avengers end game news,hollywood,hollywood news

फिल्म की लंबाई की बारे में जानकारी थिएटर वेबसाइट एएमी और फैनडैनगो पर दी गई है। मार्वेल स्टूडियो के हेड केविन फीज ने एक मनोरंजन वेबसाइट से बातचीत में फिल्म की लंबाई को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से खुलासा किया था। केविन ने कहा, ‘हम फिल्म को उतने ही रनिंग टाइम के साथ रिलीज करेंगे। मैं आपको ये बता रहा हूं, यह परफेक्ट होने जा रही है। इसकी रनिंग टाइम बिलकुल परफेक्ट होगी जितना किसी फिल्म का रनिंग टाइम होना चाहिए।’

केविन ने कहा, ‘पूरी गंभीरता के साथ मैं यह कहना चाहता हूं कि रनटाइम के मामले में हम कोई सख्त नियम फॉलो नहीं कर रहे हैं। हर फिल्म तकरीबन 1 घंटे 45 मिनट की होती है। अब कुछ फिल्में 90 मिनट की बनने लगी हैं। तो हमारे लिए कैसा है... ये वैसा है जैसा आप महसूस करते हैं।’ एवेंजर्स एंडगेम मार्वेल की तकरीबन 22 फिल्मों और उनके सुपरहीरोज को एक साथ एक जगह लाती है। यह उन सभी फिल्मों का क्लाइमैक्स है।

फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स (एंथनी रूसो और जो रूसो) कर रहे हैं। यह ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म का विलेन इस बार भी थैनोज है। थैनोज ने फिल्म के पिछले पार्ट में आधी दुनिया को खत्म कर दिया था। इस खात्मे के बाद पृथ्वी पर गिने चुने हॉलीवुड स्टार्स ही रह गए। अब क्या वे सब मिलकर थैनोज का खात्मा कर पाएंगे। क्या बाकी के स्टार्स वापस आएंगे। यही फिल्म की मूल कहानी है। इस फिल्म के निर्देशक जो रूसो आगामी 2 अप्रैल को भारत अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं। उनके आने की सूचना एक माह पहले ही मीडिया को दे दी गई है। जो रूसो मुम्बई में एक कार्यक्रम के दौरान इसका प्रमोशन करेंगे।

हॉलीवुड को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करेगी। वैसे भारतीय बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ पहले दिन भारत में लगभग 35 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित किया जा रहा है। इन भाषाओं में इसके 3डी, 3डीआइमैक्स और 2डी वर्जन प्रदर्शित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम