न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक्समैन—डार्क फीनिक्स’: बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है चौंकाने वाला कारनामा

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पिछले तीन-चार साल में जितनी तेजी से बढ़ा है उसे देखते हुए अब बॉलीवुड भी चिन्तित नजर आ रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 15 May 2019 5:32:43

‘एक्समैन—डार्क फीनिक्स’: बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है चौंकाने वाला कारनामा

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज पिछले तीन-चार साल में जितनी तेजी से बढ़ा है उसे देखते हुए अब बॉलीवुड भी चिन्तित नजर आ रहा है। गत 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने जिस तरह से भारतीय बॉक्स ऑफिस की पहली तिमाही में प्रदर्शित फिल्मों को मात दी है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि हॉलीवुड की आने वाली कुछ फिल्में और ऐसा कारनाम कर सकती हैं। ‘एवेंजर्स- एंडगेम’ तो अभी भी देश के बॉक्स ऑफिस पर तूफानी तरीके से कमाई में जुटी है। यह फिल्म अब तक 350 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। जबकि आने वाले दिनों में भी ये मजबूती से सिनेमाघरों में खड़े रहने का इशारा दे रही है।

x men dark phoenix,hollywood,hollywood movie x men dark phoenix,marvel studio,hollywood news,bharat,Salman Khan,entertainment

‘एवेंजर्स एंडगेम’ का खुमार अभी उतरने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में हॉलीवुड की एक और सुपरपावर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म का निर्माण भी मार्वल स्टूडियो ने किया है। ऐसा लगता है ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में मारे गए एवेंजर्स को नए तरीके से मार्वल अपनी फिल्मों में जिंदा करता जा रहा है। यह फिल्म ईद के मौके पर भारत में 5 जून को प्रदर्शित होने जा रही है।
ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस हॉलीवुड फिल्म को सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से तगड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि मुकाबले में एक रोचक मोड़ यह है कि उसी दिन विश्व कप क्रिकेट का पहला मैच है जिसमें भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला करेगा। ऐसे में यह अनुमान लगाना कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल होगी मुश्किल है। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को हॉलीवुड फिल्म ‘एक्समैन- डार्क फीनिक्स’ कड़ी चुनौती दे सकती है। ऐसे में शुरुआती तीन दिन फिल्म के कारोबार के लिए काफी मुश्किलों भरे होने वाले हैं। अगर सलमान खान की फिल्म को शुरू में ही दर्शकों ने हाथोंहाथ ले लिया तो यह मुसीबत कम हो सकती है। लेकिन अगर इसका हाल ‘रेस 3’ या ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ जैसा हुआ तो हॉलीवुड फिल्म इसे क्रैश करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।

x men dark phoenix,hollywood,hollywood movie x men dark phoenix,marvel studio,hollywood news,bharat,Salman Khan,entertainment

ऐसे में अगर सुपरपावर दुश्मन से आम इंसानों की लड़ाई वाली यह हॉलीवुड फिल्म दर्शकों को भा गई तो यह भी सिनेमाघरों में चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती है। एवेंजर्स की सफलता ने हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारतीय दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। युवा दर्शक हॉलीवुड फिल्मों का पूरी तरह से दीवाना बना हुआ है। एक्स मैन सीरीज भी खासी लोकप्रिय सीरीजों में शुमार रही है। हो सकता है शुरूआती तीन दिनों में इस फिल्म को पसन्द करने वाले दर्शक अपनी माउथ पब्लिसिटी के जरिये इसे ‘भारत’ पर हावी कर दें जिसके चलते यह रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करने में सफल हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल