न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस धमाका - साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग 'डेडपूल 2', पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ रुपए

डेविड लीच के निर्देशन में बनी मार्वल कॉमिक्स के ही एक किरदार को लेकर बनी डेडपूल 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 11 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 May 2018 3:04:34

बॉक्स ऑफिस धमाका - साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग 'डेडपूल 2', पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ रुपए

भारत में हॉलीवुड के सुपरहीरो का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों आई फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने तो इतिहास ही रच दिया तो हॉलीवुड वालों ने इंडियन मार्केट को और गंभीरता से लेना शुरू किया है। इसी का परिणाम है कि इस हफ़्ते रिलीज़ हुई डेडपूल 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी शुरुआत की है। डेविड लीच के निर्देशन में बनी मार्वल कॉमिक्स के ही एक किरदार को लेकर बनी डेडपूल 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 11 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की है। इस साल आई फिल्मों में डेडपूल 2 ओपनिंग कमाई के मामले में टॉप 5 में चौथे स्थान पर आ गई है और अक्षय कुमार की पैड मैन के 10 करोड़ 26 लाख के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

डेडपूल भी मार्वल कॉमिक्स का ही एक किरदार है। बेबाक, बिंदास और अपने तरीके से काम करने वाला। दो साल पहले इस किरदार को लेकर डेडपूल नाम से फिल्म बनाई गई, जिसे टिम मिलर ने निर्देशित किया था। इस शुक्रवार को तीन फिल्में हाई-जैक, ख़जूर पे अटके और अंग्रेजी में कहते हैं भी रिलीज़ हुई हैं लेकिन लोगों में डेडपूल 2 को लेकर क्रेज़ रहा। हॉलीवुड की एक्स मैन श्रृंखला की इस 11वीं फिल्म में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और ज़जी बिट्स की भी अहम् भूमिकाएं हैं। इस बार की कहानी एक लड़के की जान बचाने की है जिसके लिए डेडपूल को इस बार शक्तिशाली केबल, डोमिनो और कोलोसियस जैसों से मुकाबला करना पड़ता है। ये अमेरिका का एक और सुपरहीरो है। ठीक अपने अन्य सुपरहीरोज़ की तरह। ये एवेंजर्स की धूम ही है जिसके कारण इस बार डेडपूल 2 को लेकर भी दर्शकों में क्रेज़ है। बता दें कि दो साल पहली आई डेडपूल ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर चार करोड़ 10 लाख रूपये की ओपनिंग ली थी।

चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी डेडपूल 2

- 'डेडपूल 2' पहले दिन चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को पछाड़ते हुए चौथा स्थान काबिज किया है।
- ओपनिंग डे बिजनेस में पहले स्थान पर 'अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' (31.30 करोड़),
- दूसरे स्थान पर 'बागी 2' (25.10 करोड़),
- तीसरे स्थान पर 'पद्मावत' (19 करोड़) और
- चौथे पर 'डेडपूल 2' ने 11.25 करोड़ की कमाई की है।

बता दें कि ओपनिंग डे की यह कमाई भारतीय सिनेमाघरों से इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा को मिलाकर बताई गई है। Deadpool के किरदार में इस बार भी हॉलीवुड एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स हैं। 'डेडपूल 2' में रेयान के अलावा 'अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में थानोस का किरदार निभाने वाले जोश ब्रोलिन भी दिखेंगे। वे फिल्म में विलेन के रोल में हैं। उनके अलावा, मोनेका बकारिन, जूलियन डेनिसन, जैजी बीट्ज और टीजे मिलर भी नजर आएंगे। 'डेडपूल 2' को डेविड लेच ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसरों में रेयान रेनॉल्ड्स भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक