न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख से डरा हॉलीवुड, बदली ‘एक्वामैन’ की प्रदर्शन तिथि, भारत में एक सप्ताह पहले होगी रिलीज़

हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन (Aquaman)’ जो पहले 21 दिसम्बर को भारत में हॉलीवुड के साथ ही शाहरुख खान की ‘जीरो (ZERO)’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर टकराव लेने जा रही थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 2:46:32

शाहरुख से डरा हॉलीवुड, बदली ‘एक्वामैन’ की प्रदर्शन तिथि, भारत में एक सप्ताह पहले होगी रिलीज़

बॉलीवुड के गलियारों में दो दिन से एक समाचार बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इन समाचारों में कहा जा रहा है कि हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म प्रदर्शक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से काफी डरे-सहमे रहते हैं, जिसके चलते वे बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों का प्रदर्शन उनकी फिल्म के सामने नहीं करते हैं। इस चर्चा का कारण बनी है आगामी शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन (Aquaman)’ जो पहले 21 दिसम्बर को भारत में हॉलीवुड के साथ ही शाहरुख खान की ‘जीरो (ZERO)’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर टकराव लेने जा रही थी। लेकिन अब यह फिल्म एक सप्ताह पूर्व ही भारत में प्रदर्शित हो रही है, जबकि हॉलीवुड में यह 21 दिसम्बर को ही प्रदर्शित होगी।

बॉलीवुड गलियारों में हॉलीवुड वालों के शाहरुख खान से डरने के जो समाचार आ रहे हैं वह भ्रमित करने वाले हैं। यदि हॉलीवुड शाहरुख खान से इतना ही डरता तो वह उस वक्त क्यों नहीं डरा जब उनकी हिन्दी फिल्म ‘फैन’ का प्रदर्शन हुआ था। उस वक्त हॉलीवुड ने अपनी जबरदस्त हिट फिल्म ‘जंगल बुक’ को भारत में उसी दिन प्रदर्शित किया था जब शाहरुख खान की ‘फैन’ का प्रदर्शन हुआ था। ‘फैन’ असफल हुई और ‘जंगल बुक’ हॉलीवुड की पहली भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म बनने के साथ-साथ उसने 200 करोड़ का कारोबार करते हुए एक नई परम्परा हॉलीवुड फिल्मों के लिए शुरू की।

गौरतलब है कि ‘एक्वामैन’ डीसी कॉमिक्स के फेमस कैरेक्टर एक्वामैन पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता जेसन मोमोआ आर्थर कैरी एक्वामैन के किरदार में हैं। जेसन मोमोआ की सुपर हीरो के रूप में यह पहली सोलो फिल्म है। भारत में भी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। ‘एक्वामैन’ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से संतुष्ट नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म में अच्छी ओपनिंग देने के साथ ही बेहतरीन कारोबार करेगी। हालांकि इसी दिन ‘एक्वामैन’ को तमिल और तेलुगु में मलयालम भाषा की फिल्म ‘ओडियन’ से दक्षिण भारत में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि दक्षिण में ‘एक्वामैन’ को सफलता प्राप्त नहीं होगी। वर्ष 2018 में भारत में अब तक जितनी भी हॉलीवुड फिल्मों—ऐवेेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, वंडरवुमैन, मिशन इंपॉसिबल ने बेहतरीन कमाई की है।

hollywood,bollywood,aquaman,Shah Rukh Khan,zero

हाल ही में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित करने वाले साजिद कुरैशी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि, ‘एक्वामैन’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में ही नहीं विश्व के अन्य देशों में इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चीन में अपने शुरुआती दिन में ‘एक्वामैन’ ने 169 मिलियन कमाई की है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। इसके बाद हमें उम्मीद है कि यह भारत में भी ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक