एक्ट्रेस नीना दोब्रेव (Nina Dobrev) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की यात्रा के दौरान शेर का शिकार बनने से बाल-बाल बच गईं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'द वैम्पायर डायरीज' (The Vampire Diaries) की अभिनेत्री वाइल्ड सफारी के दौरान शेरों को देखकर रोमांचित हो गईं, लेकिन एक शेर के पास अभिनेत्री व दोस्तों का जाना थोड़ा डरावना अनुभव रहा। नीना दोब्रेव (Nina Dobrev) ने न्यूज शो 'एक्सट्रा' को बताया, "मैं हमेशा से दक्षिण अफ्रीका (South Africa) जाना चाहती थी। यह मजेदार था और सफारी सबसे अच्छा अनुभव रहा। हमने अपने पूल से हाथियों को पानी पीते देखा, हमने तेंदुओं को देखा और फिर शेर देखा।"














