न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड की हालत पतली, ‘काबिल’ के रीमेक की तैयारी!

ऐसा लगता है हॉलीवुड अब पूरी तरह से बॉलीवुड पर निर्भर होता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2018 12:20:33

हॉलीवुड की हालत पतली, ‘काबिल’ के रीमेक की तैयारी!

ऐसा लगता है हॉलीवुड अब पूरी तरह से बॉलीवुड पर निर्भर होता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से हॉलीवुड फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई भारत से आ रही है। ऐसे में हॉलीवुड का बॉलीवुड को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में भारतीय सितारों की हॉलीवुड में पहुँच आसान हो गई। अब हॉलीवुड भारत में अपनी फिल्मों को सफल करवाने के लिए भारतीय अदाकारों को अपनी फिल्मों में बड़े और महत्त्वपूर्ण किरदार सौंपने लगा है। इरफान खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा ऐसे सितारे हैं जिन्हें वहाँ के बड़े स्टूडियोज अपनी फिल्मों में लगातार काम देने को तैयार हैं। हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इरफान खान की आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘पजल’ है, जो इस वर्ष के मध्य में भारत में प्रदर्शित होगी।

लेकिन अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार हॉलीवुड का सुप्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो 20 सेंचुरी फॉक्स ऋतिक रोशन अभिनीत और संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ का रीमेक बनाने जा रहा है। इस फिल्म के रीमेक के लिए कुछ समय पूर्व ऋतिक रोशन के साथ इस स्टूडियो ने न्यूयार्क में मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि ऋतिक ने उन्हें इस फिल्म के रीमेक की मौखिक स्वीकृति दे दी है लेकिन आधिकारिक रीमेक का निर्णय उनके पिता राकेश रोशन पर है, क्योंकि इस फिल्म के निर्माता वे हैं।

Hrithik Roshan,kaabil,20th century fox,bollywood,hollywood,entertainment,gossips

‘काबिल’ का रीमेक हॉलीवुड में बन रहा है जब से यह समाचार प्राप्त हुआ है तब से एक प्रश्न दिमाग में कौंध रहा है कि क्या हॉलीवुड के पास कथानकों का अकाल पड़ गया है जो अब वह बॉलीवुड की आम मसाला फिल्म का रीमेक बनाने जा रहा है। ‘काबिल’ बॉलीवुड की ऐसी कोई उल्लेखनीय फिल्म नहीं है जिसका हॉलीवुड में रीमेक बने। हॉलीवुड की यह पहल आने वाले समय में भारत में अपनी सफलता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वैसे भी इन दिनों कई हॉलीवुड स्टूडियो बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, जिनमें उल्लेखनीय है फॉक्स स्टार स्टूडियो जो हिन्दी फिल्मों के नामी गिरामी निर्माता कम्पनी के साथ मिलकर बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर रहा है।

Hrithik Roshan,kaabil,20th century fox,bollywood,hollywood,entertainment,gossips

पिछले एक दशक में बॉलीवुड फिल्मों वैश्विक स्तर पर अपनी एक पहचान बनाई है, जिसके चलते अब बॉलीवुड फिल्मों को पश्चिम को खासी सफलता प्राप्त हो रही है। पश्चिमी दर्शक यहाँ के बड़े सितारों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करता है। ओवरसीज मार्केट में हिन्दी फिल्मों को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जा रहा है। भारतीय फिल्में अब पश्चिम में कितनी लोकप्रिय हैं इसका सबूत ‘बाहुबली’ सीरीज से मिलता है जिसने वैश्विक स्तर पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है।

यह तय है हॉलीवुड में बनने वाला ‘काबिल’ का रीमेक कई मायनों में अलग अंदाज में नजर आएगा। कथानक में भी खासा बदलाव किया जाएगा और प्रस्तुतीकरण तो निश्चित रूप से इसका अलग होगा। ‘काबिल’ का संगीत पक्ष सशक्त है हॉलीवुड की फिल्मों में गानों की कोई आवश्यकता महसूस नहीं की जाती। ऐसे में इसके रीमेक में उन दृश्यों की कमी झलकेगी। देखना यह है कि क्या वास्तव में हॉलीवुड में ‘काबिल’ का रीमेक बनता है। अगर बनता है तो उसे किस अंदाज में पेश किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर