न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

B'day Spl : कैसें हर कदम ने बनाया अक्षय कुमार को खिलाड़ी भैया

दमदार एक्टिंग.. शानदार कॉमेडी..और आदर्शवादी एक्टर अक्षय कुमार 50 साल के हो गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Sep 2017 12:10:27

B'day Spl : कैसें हर कदम ने बनाया अक्षय कुमार को खिलाड़ी भैया

दमदार एक्टिंग.. शानदार कॉमेडी..और आदर्शवादी एक्टर अक्षय कुमार 50 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय का असली नाम राजीव हरीओम भाटिया है। उनके बारे में कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं, जो आपको शायद ही पता हो...

Akshay Kumar,birthday special,bollywood news,khiladi kumar birthday

# अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक में बीता और उसके बाद वो मुंबई पहुंच गए। उनकी पढ़ाई डॉन बॉस्को स्कूल और गुरुनानक खालसा कॉलेज में हुई। अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

# मार्शल आर्ट्स में उनकी गहरी रूचि है। बैंकॉक वे मार्शल आर्ट्स सीखने गए और खाली समय में उन्होंने शेफ तथा वेटर की नौकरी भी की थी।

# अक्षय को मॉडलिंग करने के लिए उनके एक स्टू़डेंट ने प्रेरित किया। उन्हें जल्द ही मॉडलिंग करने का मौका भी मिल गया। दो दिन की शूटिंग में उन्हें काफी ज्यादा पैसे मिले। बस फिर अक्की ने मॉडलिंग और फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू कर दिया।

# बतौर हीरो 'सौगंध' (1991) उनकी पहली फिल्म थी। अक्षय कुमार के पैर जब बॉलीवुड में जम गए और धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर आने लगे तो उन्होंने ढेर सारी फिल्में साइन कर ली। 1994 में तो ये हाल था कि अक्षय कुमार की चार-पांच नहीं बल्कि 11 फिल्में रिलीज हुई थीं।अक्षय तेज गति से काम करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि अभी भी उनकी वर्ष में तीन से चार फिल्में रिलीज होती हैं।

# जैसे-जैसे अक्षय का फिल्मी सफर आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी सुर्खियो में थे। कहा जाता है कि वह पूजा बत्रा, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2001 में उन्होंने राजेश खन्ना के बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

Akshay Kumar,birthday special,bollywood news,khiladi kumar birthday

# उनकी आठ फिल्मों के नाम में 'खिलाड़ी' शब्द आया है इसलिए अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। खिलाड़ी शब्द वाली ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। खिलाड़ी (1992), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मि. एंड मिसेस खिलाड़ी (1997), इंटरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) जैसी खिलाड़ी वाली फिल्मों में अक्की ने काम किया है।

# शादी के बाद भी अक्षय का नाम बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। यह भी कहा जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय से साफ कह दिया था कि वह कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

# अक्षय अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं। वह रात को 9.30 पर सोने चले जाते हैं और सुबह चार बजे उठ जाते हैं। यही वजह है कि अक्षय किसी भी फिल्मी पार्टी में कम ही नजर आते हैं।

# अक्षय की फैमिली में पत्नी ट्विंकल, बेटा आरव और बेटी नितारा है। वह फैमिली के साथ साल में दो बार घूमने जरूर जाते हैं। शूटिंग में बिजी होने के बावजूद वह बच्चों और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती