न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हंसी का तगड़ा डोज है गोलमाल अगेन, पैसा वसूल

असफल फिल्म ‘दिलवाले’ देने के बाद रोहित शेट्टी अपनी जड़ों की तरफ पुन: लौटे और क्या खूब लौटे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Oct 2017 1:31:16

हंसी का तगड़ा डोज है गोलमाल अगेन, पैसा वसूल

असफल फिल्म ‘दिलवाले’ देने के बाद रोहित शेट्टी अपनी जड़ों की तरफ पुन: लौटे और क्या खूब लौटे हैं। अपनी गोलमाल सीरीज की चौथी कड़ी से रोहित शेट्टी ने साबित किया कि वे चूके नहीं हैं। हालांकि उन्होंने अपने हालिया एक बयान में कहा है कि वर्ष 2006 में ‘गोलमाल’ स्वयं को उबारने के लिए बनाई थी। उन्हें विश्वास था कि उनकी यह फिल्म उन्हें उबारेगी लेकिन यह महसूस नहीं किया था कि हर बार उन्हें स्वयं की असफलता को धोने के लिए इसी का सहारा लेना पड़ेगा। ‘गोलमाल अगेन’ पूरी तरह रोहित शेट्टी की घर वापसी है। इस बार उन्होंने इसमें हॉस्य कॉमेडी डाली है जिसे उन्होंने अपनी निर्देशकीय क्षमता से देखने लायक बनाया है। दर्शक हर दृश्य में हंसता है और पेट पकड़ता है। पिछली तीनों कडिय़ों से कहीं ज्यादा सशक्त नजर आए हैं रोहित।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके पात्रों को बदला नहीं गया है। करीना कपूर के स्थान पर परिणीति चोपडा को शामिल किया गया है, जिसके लिए उनका किरदार नया लिखा गया है और तब्बू को भी नए किरदार के रूप में शामिल किया गया है। शेष सभी किरदार पुराने और इनको अभिनीत करने वाले भी। फिल्म का केन्द्र बिन्दु अजय देवगन हैं लेकिन इस बार वे कॉमिक टाइमिंग में मात खा गये हैं। तब्बू ने सिर्फ अजय देवगन के कहने पर इस फिल्म में काम किया है। उनकी जो भूमिका है वह पूरी तरह से असरहीन है। इसके लिए तो कोई भी नायिका रखी जा सकती थी। शेष कलाकारों में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे, संजय मिश्रा ने अपनी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया है।

golmaal again,golmaal again movie review,rohit shetty,ajay devgan,bollywood,bollywood gossips

रोहित शेट्टी ने फिल्म की रोचकता को बरकरार रखने के लिए कुछ मिनटों के लिए दो खल पात्रों को भी अपनी फिल्म में शामिल किया है। सिंघम के साथ प्रकाश राज का रिश्ता रोहित शेट्टी ने अच्छा बना है यहाँ भी उन्होंने प्रकाश को लिया है। साथ में युवा खलनायक नील नितिन मुकेश भी हैं। नील की भूमिका संक्षिप्त हैं जिसमें उन्होंने कुछ प्रभाव छोडा है।

golmaal again,golmaal again movie review,rohit shetty,ajay devgan,bollywood,bollywood gossips

फिल्म का पाश्र्व संगीत बहुत ज्यादा लाउड है, जो दृश्यों की प्रभावशीलता को कम करता है। ऐसा ही कुछ गीतों का हाल है। गीतों के बोल काम चलाऊ हैं। अजय देवगन आमिर खान की फिल्म ‘इश्क’ के गीत ‘नींद चुराई तेरी किसने ओ सनम’ को यहाँ रीमिक्स किया गया है, जो अच्छा बन पड़ा है। अपनी हर फिल्म की तरह रोहित ने इसे भी गोवा में फिल्माया है, लेकिन इस बार उसके समुद्र को नहीं बल्कि हरी भरी वादियों को दिखाने का प्रयास किया है। छायांकन खूबसूरत है। किरदारों का पहनावा आकर्षक नहीं है। अजय देवगन के चेहरे पर उगी दाढ़ी उनके असफल भावों को ढकने का काम करती है। वैसे अजय की आँखें बोलती हैं इस फिल्म में उनकी आँखों में भावाभिव्यक्ति का अभाव नजर आता है। अब उम्र के इस पडाव पर आकर अजय देवगन को कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर त्यौहार की छुट्टियों में यह परिवार के साथ बैठकर देखने लायक फिल्म है। इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड